2775bde9 2792 4064 a114 1e12a3641174 1721992776625 aNSAFh

शहीद पुनीत नाथ दत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सांगानेर में बालक व बालिकाओं पर होने वाली हिंसा की जानकारी व रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में काउंसलर शिप्रा माथुर ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की कार्यवाही और सुविधाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। केन्द्र काउंसलर नीतू शर्मा ने पोक्सो एक्ट के बारे में बताया और बालक -बालिकाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पोक्सो कमेटी होनी चाहिए। बाल श्रम, साइबर अपराध और बाल विवाह संबंधी कानूनों की जानकारी दी। साइबर अपराध क्या है, यह किस तरह होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है, इस संबंध में सभी को जागरूक किया गया। सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी को किस प्रकार सुरक्षित रखा जा सकता है और साइबर अपराध होने पर इसकी शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन कहां दर्ज की जा सकती है, इसकी जानकारी दी। सभी को महिला व बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नम्बर, पोक्सो ई-बॉक्स, शी बॉक्स और विभिन्न प्रकार की वेबसाइट की जानकारी दी गई। बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। कार्यक्रम में काउंसलर शिप्रा माथुर, नीतू शर्मा, कॉन्स्टेबल मीना कुमारी जाट, अध्यापिका डॉ. शगुफता नसरीन, डॉ. मनोज वशिष्ठ, मुकुट सैनी, राजेश जोशी, सुरुचि, मीनाक्षी, हेमलता शर्मा सहित स्कूल स्टाफ और 6 से 12 तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी को केन्द्र के ब्रोशर और हेल्पलाइन नम्बर दिए गए। कार्यक्रम का आयोजन शिल्पायन प्रशिक्षण संस्था एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एंव सलाह केन्द्र जयपुर पूर्व थाना सांगानेर की तरफ से किया गया। कार्यक्रम में महिला घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध और कार्यस्थल पर यौन शोषण की जानकारी दी।

By

Leave a Reply

You missed