8598ba00 fea7 4735 ba07 10faeedadd491750233832217 1750238398 HRTUKN

हनुमानगढ़ में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। हमलावरों के पास डंडे, लोहे की रॉड और तेजधार हथियार थे। उन्होंने बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे एक कान फट गया। हमलावर उसका एक तौले का सोने का घुंघरू भी तोड़कर ले गए। गोगामेड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल गजानंद ने बताया कि पीड़ित नीबूराम (47) सोमवार शाम 7.30 बजे काम से घर लौट रहा था। 11 डीपीएन अड्डे के पास शेराराम, गुलाब, सुमेर, पांडू, प्रहलाद, भीम, कालू और गुल्लू ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के पास डंडे, लोहे की रॉड और तेजधार हथियार थे। उन्होंने नीबूराम पर ताबड़तोड़ हमला किया। मारपीट में नीबूराम का एक कान फट गया। हमलावर उनका एक तौले का सोने का घुंघरू भी तोड़कर ले गए। पीड़ित की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग और परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीबूराम को हमलावरों से बचाया। इसके बाद भी आरोपी डंडे लेकर नीबूराम के घर पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। गोगामेड़ी थाने में नीबूराम की शिकायत पर आठों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच हैड कॉन्स्टेबल गजानंद को सौंपी है।

Leave a Reply

You missed