315 17512047146861436a792a8 f48bf2d9117447798645394f079378e8 90PyNO

सिटी रिपोर्टर | बीकानेर दैनिक भास्कर एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत रविवार को हरिद्वार में गंगा की घाटों पर बीकानेर की टीम ने पौधों का वितरण किया। बालसंत डॉ. छैल बिहारी महाराज के सान्निध्य में राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित 7 राज्यों में स्कूल कालेज धार्मिक स्थलों पर 7 लाख पौधे वितरण करने का अभियान चल रहा है। आयोजन से जुड़े मनु महाराज ने बताया कि श्रीगंगा सभा रजिस्टर्ड ट्रस्ट के सभापति श्रीकृष्ण शर्मा के आशीर्वाद और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, अध्यक्ष नितिन गोतम एवं उपाध्यक्ष समाजसेवी पं सिद्धार्थ चक्रपाणि के मुख्य आतिथ्य अगुवाई में गंगा तट कार्यालय से अभियान की शुरूआत की गई। हरिद्वार के गंगातट घाटों पर 4 घंटे लगातार चांदनी, मोगरा, रातरानी, गुडल आदि वनस्पति एवं औषधिय फुलों के पौधों का वितरण किया गया। मनु महाराज ने बताया कि रविवार से नित्य श्रीगंगा सभा हरकी पोड़ी, कनखल, ऋषिकेश गीता भवन परमार्थ निकेतन एवं देवप्रयाग संगम स्थल आदि स्थानों में पोध वितरण अभियान चलेगा। बालसंत डॉ छैल विहारी महाराज के सानिध्य में 5 सदस्यीय पर्यावरण संरक्षण अभियान दल इन पौधों का वितरण करेगा।

Leave a Reply