Site icon Raj Daily News

हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग:कार सवार हमलावरों ने गोलियां चलाईं; सांपों के जहर केस में एल्विश यादव के साथ नाम आया था

rahul fazilpuria 1752505076 kmHgrl

हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फाजिलपुरिया पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। इस हमले में फाजिलपुरिया बाल-बाल बचे हैं। हमले का पता चलते ही पुलिस जांच के लिए पहुंच गई हैं। पुलिस के मुताबिक फाजिलपुरिया अपने गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान जब वे गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) से गुजर रहे थे तो पीछे से टाटा पंच में सवार बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। उनकी गाड़ी के करीब पहुंचने के बाद पंच सवार बदमाशों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जैसे ही फाजिलपुरिया को गोलियों की आवाजें आईं तो उन्होंने कार तेजी से दौड़ा ली। हमलावर कौन थे और उन्होंने फाजिलपुरिया पर हमला क्यों किया, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है। गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इलाके में CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। राहुल फाजिलपुरिया मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के दोस्त हैं। एल्विश यादव के सांपों के जहर वाले केस में भी फाजिलपुरिया का नाम सामने आया था। बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उनके मुकाबले भाजपा की तरफ से राव इंद्रजीत और कांग्रेस ने राज बब्बर को चुनाव में उतारा था। यह चुनाव राव इंद्रजीत ने जीता था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Exit mobile version