saina nehwal 1752461410

हरियाणा के हिसार की बैंडमिटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होंगी। साइना नेहवाल ने कहा कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली है। दोनों ने 2018 में शादी की थी। साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल हरियाणा के हिसार की चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय(HAU) में साइंटिस्ट थे। इसी दौरान साइना का जन्म हुआ। साइना की शुरुआती पढ़ाई HAU के कैंपस स्कूल से हुई थी। इसके बाद पिता की ट्रांसफर हैदराबाद हो गई थी। साइना नेहवाल के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले हैं। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।

Leave a Reply