190 175027321768530cc1203cf 1001364485 3b4mSp

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत मंगलवार को महावीर नगर पार्क और वार्ड 23 में पौधरोपण व वितरण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी पूजन से हुई। इसके बाद वार्ड 23 में महिलाओं के बीच पौधे बांटे गए। आयोजन में 150 से ज्यादा लोगों ने पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान के जिला संयोजक वीरसिंह भाटी तानु ने किया। उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष और पौध वितरण प्रभारी अनीता चौहान मौजूद रही। वीरसिंह भाटी ने कहा कि 50 डिग्री से ऊपर की गर्मी अब जानलेवा बन चुकी है। पशु-पक्षियों का जीना मुश्किल हो गया है। हर व्यक्ति को अपने घर के प्रवेश द्वार पर एक पेड़ लगाना चाहिए। दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। तभी इस भीषण गर्मी से बचा जा सकता है । अनीता चौहान ने कहा कि मातृशक्ति संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहती है। हर वार्ड में वृक्ष वितरण और जल संरक्षण के कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि नहाते समय नल खुला न छोड़ें। कपड़े धोने में कम पानी का उपयोग करें। बहते पानी को रोकें और उसे बागवानी या पेड़ों में डालें। ऐसे छोटे प्रयासों से जल बचाया जा सकता है। समाजसेवी निंबाराम प्रजापत, विक्रमसिंह तामलोर, मुकेश कुमार, चंदन सिंह और सुनील कुमार ने लोगों को वृक्ष मित्र बनने और जल संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। गादान मंडल मंत्री जसिया कंवर, मधु परिहार, हेमलता, मांगी देवी, सुमित्रा, विजयलक्ष्मी, दिशा, मंजू, प्रेम कर, गंगा देवी, जसोदा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed