रंगों और उमंग का त्योहार होली इस बार खास अंदाज में मनाया गया। नेशनल ब्यूटी पेजेंट ‘मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम’ की ओर से प्री-होली फोटोशूट का भव्य आयोजन किया गया। यह इवेंट वैशाली नगर स्थित फोमो किचन एंड लॉन्ज में हुआ, जहां मॉडल्स ने होली के रंगों के साथ आत्मविश्वास और ग्लैमर का जलवा बिखेरा। इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सौंदर्य, गरिमा और सशक्तिकरण को सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी प्रतीक है। इस शूट के जरिए मॉडल्स ने भारतीय संस्कृति के रंगों को अपनाते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया। ग्लैमर और रंगों से सजा माहौल फोटोशूट के दौरान मॉडल्स ने स्टाइलिश पोज देकर रंगीन उत्सव को जीवंत किया। अबीर-गुलाल की फुहारों और कैमरों की चमक के बीच हर तस्वीर में सशक्त महिला की झलक दिखी। इस मौके पर इंडिया ग्लैम की सीईओ कीर्ति टांक, मैनेजमेंट हेड श्याम गुप्ता, मंदाकिनी साड़ीज से किशन जोगानी और प्रशांत पोद्दार, एसकेजे ज्वेलर्स से संजय जोशी, बैराला ग्रुप से भगवान निठारवाल उपस्थित रहे। ये मॉडल्स रहीं आकर्षण का केंद्र इस प्री-होली शूट में मिस इंडिया ग्लैम और मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 की विजेता और रनर-अप मॉडल्स ने हिस्सा लिया, जिनमें मिस इंडिया ग्लैम 2025 – तन्नू सोलंकी, मिस इंडिया ग्लैम वर्ल्ड 2025 – ख्वाहिश नायक, मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल 2025 – पायल प्रजापत, मिस इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनरअप 2025 – समीक्षा सांबयाल, मिस इंडिया ग्लैम ब्रांड एंबेसडर – सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान 2024 – सुष्मिता पुरी, मिस इंडिया ग्लैम फैशन आइकन 2023 – हीना शर्मा, मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 – पूनम गिदवानी, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2023 – अंजू यादव, मिसेज इंडिया ग्लैम 2023 – सुमन ब्यादवाल, मिसेज इंडिया ग्लैम 2024 फर्स्ट रनरअप – सिद्धि शर्मा, मिस इंडिया ग्लैम राइजिंग स्टार 2025 – हीना नमवानी, मिस इंडिया ग्लैम विवशीयस 2025 – नेहा प्रजापति, मिस इंडिया ग्लैम राइजिंग स्टार 2025 – राजनंदनी राजावत, मिसेज इंडिया ग्लैम राजस्थान 2025 – टीना माहेश्वरी, मिसेज इंडिया ग्लैम 2025 फर्स्ट रनरअप – प्रियंका जोटरीवाल, मिस इंडिया ग्लैम 2023 रनर अप – अंकिता राठौर के नाम शामिल है। मिस इंडिया ग्लैम ब्रांड एंबेसडर – सौम्या गुप्ता ने इस आयोजन के दौरान होली के रंगों में नारी शक्ति का संदेश दिया और सभी को ‘हैप्पी होली’ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल सौंदर्य और सशक्तिकरण का संगम था, बल्कि इसने महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति को एक नई पहचान देने का प्रयास भी किया।

By

Leave a Reply