मंगलवार शाम किशोरसागर पर छाए बादल, लेकिन बरसे नहीं। कोटा | प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून बरस रहा है लेकिन कोटा से मानसून रूठे हैं। यहां उमस और गर्मी ने बेचैन कर रखा है। मंगलवार को हवा में नमी की मात्रा 86% तक हो गई थी, जिससे उमस रही। हालांकि, रातभर में 22.6 एमएम बारिश भी दर्ज की गई। दिन का तापमान जरूर 3.5 डिग्री कम हुआ है। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। इधर, कोटा में इस सीजन में 23 जुलाई तक 448.2 एमएम बारिश हो गई। यहां का सालाना औसत 716 एमएम है। आगे : मौसम विभाग के अनुसार हाड़ौती में हवा में नमी अधिक होने से मस भरी गर्मी पड़ रही है। 24 घंटे के दौरान ऐसी ही स्थिति रहेगी।

By

Leave a Reply

You missed