df7c1233 9335 458e ac7d 5663a24b29c9 1741877204190 TpdnCR

राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की गई है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को जयपुर के हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में बांस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह पूरी तरह से ईको फ्रेंडली केंद्र है, जो बांस की लकड़ी से निर्मित किया गया है। होली के अवसर पर केंद्र में एक विशेष पहल करते हुए 12,500 पेड़ों का रोपण किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने वायु प्रदूषण रोकने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाएगी। हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र वर्तमान में 15,000 से अधिक गोवंश का घर है। यह केंद्र लंबे समय से गोसेवा और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नया बांस प्रशिक्षण केंद्र लोगों को प्रकृति के करीब लाने का काम करेगा। वृक्षारोपण से क्षेत्र की भूमि का कटाव रुकेगा। इससे बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने में मदद मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल राजस्थान के विकास में नए आयाम जोड़ेगी। साथ ही लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

By

Leave a Reply