Site icon Raj Daily News

होटल में अनैतिक गतिविधि:3 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार, होटल संचालक को भी किया गिरफ्तार

img 20250421 wa0165 1745254453 5doig2

बगड़ पुलिस ने बाईपास स्थित एक होटल में छापेमारी कर होटल संचालक और तीन महिलाओं सहित सात लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से आए लड़के-लड़कियों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार होटल संचालक राजकुमार और वहां मौजूद लड़के-लड़कियों की गतिविधियां संदिग्ध और अनैतिक प्रतीत हुईं। इसके अतिरिक्त मौके पर मौजूद लोग एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे और झगड़ा करने पर उतारू थे। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने शांति भंग की आशंका में होटल संचालक राजकुमार और सात अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। इन्हें किया गिरफ्तार राजकुमार (40) पुत्र बुधराम निवासी नाटास, पुलिस थाना गुढागोडजी मुरारीलाल (25) निवासी देसुसर, पुलिस थाना बगड़ लोकेश (30) कुमार पुत्र माडुराम निवासी जयपहाड़ी, पुलिस थाना बगड़ सचिन कुमार (21) पुत्र मुकेश कुमार निवासी जयपहाड़ी, थाना बगड़ प्रदीप कुमार (24) पुत्र हरिराम निवासी जयपहाड़ी, थाना बगड़ मितादास (31) पुत्री गुलदास निवासी हाउस नम्बर 822 शिव मंदिर संगम विहार दक्षिण दिल्ली रोबिना (22) पुत्री रबुल भाकरी निवासी चंचाल, पुलिस थाना चंचाल, जिला भाकरी, पश्चिम बंगाल दीप्ति (20) पुत्री बीरपाल निवासी W 859 राजनगर -2 सादर वेसट दिल्ली पालम विहार दिल्ली

Exit mobile version