whatsapp image 2025 06 24 at 13115 pm 1750754873 npgjGK

अलवर शहर में मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित जैन होटल में देर रात तीन युवकों ने आकर कमरा मांगा। लोकल को कमरा नहीं देने पर युवकों ने दुबारा आकर तोड़फोड़ कर दी। कर्मचारियों को पीटा। कर्मचारी डर के कारण भाग गए। होटल के संचालक सुमित भाटिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि दो युवक सोमवार रात कमरा बुक करने आए थे। कर्मचारियों ने मना कर दिया कि लोकल को कमरा नहीं दिया जाता है। इसके बाद तीन-चार लोग एक कार में बैठकर आए। होटल में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट करना शुरू कर दिया। कर्मचारी बचने के लिए इधर-उधर चले गए। उसके बाद युवकों ने कांच तोड़े। वे घड़ी उतारकर ले गए। कर्मचारियों की सूचना के बाद पुलिस को सूचित किया गया। संचालक ने बताया- कर्मचारी नहीं भागते तो वे जान से मार देते। कर्मचारियों ने बताया- युवकों ने आते ही मोबाइल को उठाकर फेंक दिया। उसके बाद लात-घूसे मारने शुरू कर दिए। कई जगह पत्थर फेंकें। बाद में होटल की घड़ी सहित अन्य सामान ले गए। अब पुलिस मामले की जांच में लगी है। घटना का CCTV भी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

You missed