Site icon Raj Daily News

होली के दिन ओले, धुलंडी को बारिश:सरसों की कटाई कर रहे किसानों की परेशानी बढ़ी

whatsapp image 2025 03 14 at 64455 pm 1 1742007187 JRVZ7e
WhatsAppFacebookTwitterXShare

अलवर में होली के दिन ओले गिरे वहीं धुलंडी की शाम को बारिश हो गई। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ी। सरसों की कटाई कर रहे किसान भागदौड़ में रहे। सरसों को नुकसान भी हुआ है। जहां ओले गिरे वहां अधिक नुकसान है। लेकिन दो दिन बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया। सुबह-सुबह धूप निकल आई। लेकिन रात को तापमान कई डिग्री सेल्सियस नीचे आने से सर्दी का अहसास रहा। सर्दी के इस सीजन में जनवरी के महीने में भी बारिश हुई। फरवरी में भी और अब मार्च में भी बारिश होने से फसलों को फायदा हुआ। लेकिन दो-तीन बार अलग-अलग जगहों पर ओले गिरने से नुकसान भी अधिक हुआ है। जहां ओले नहीं गिरे केवल बारिश हुई। वहां फसल बहुत जोरदार है। लेकिन अब बारिश होने से किसान परेशान होते हैं। पकी फसल में भी बारिश से नुकसान हो जाता है।

WhatsAppFacebookTwitterXShare
Exit mobile version