whatsapp image 2025 03 13 at 42757 pm 1741865933 6pqbUI

अलवर जिले में गुरुवार दोपहर बाद में घने बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश हुई। बानसूर के आसपास कई जगह ओले गिरे। जिसके बाद ठंडी हवा चली। तापमान कुछ नीचे आ गया। इस बारिश से खेतों में काम करने वाले किसानों की मशक्कत बढ़ गई है। कई जगहों पर तेज हवा भी चली। अलवर जिले में सुबह अच्छी धूप निकली। लेकिन दोपहर होते होते बादल छा गए। शाम चार बजे घने बादल आ गए। फिर अलवर शहर और आसपास के गांवों में हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण होली के दिन किसानों की भागदौड़ हो गई। खेतों में कटी फसल को एकत्रित करने लगे। कुछ ने खेतों की लावणी को रोका। कुछ कटी फसल को ढकने में जुटे रहे।

By

Leave a Reply