pali08 1741862999 mKThdA

पाली में होली के त्योहार को लेकर आज गुरुवार को बाजार शहरवासियों से गुलजार नजर आया। छुट्टी होने के चलते शहरवासी बच्चों के लिए पिचकारियां खरीदते नजर आए तो कोई मिठाई और नमकीन खरीदता दिखा। जिनके रिश्तेदारी में बच्चों की ढूंढ है वे भी बाजार में बच्चों के कपड़े खरीदते नजर आए।
बता दे कि आज गुरुवार को होली का दहन होगा और कल शुक्रवार को रंग खेला जाएगा। लेकिन इस बार अपने नन्हें मुन्ने बच्चों को होली के फेरे करवाने के लोगों को इन्तजार करना पड़ेगा। क्योंकि होली दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:21 से 12:28 तक है। पाली की मुख्य होलिका दहन सूरजपोल सर्किल पर होगा। धुलंडी पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है।
इस बार बन रहे विशेष संयोग
आचार्य पंडित मनीष ओझा ने बताया कि होली पर इस बार विशेष योग भी बन रहा है। इस बार सूर्य, बुध व शनि का कुंभ राशि में होना एवं शूल योग तथा गुरुवार के दिन विशिष्ट संयोग बन रहा है। ऐसा विशिष्ट योग 1995 से बना था। मध्य रात्रि की साधना को मंत्र-तंत्र के लिए विशेष माना जाता है। सिद्ध रात्रि भी कही जाती है। 14 मार्च को सुबह 9:29 से दोपहर 3:29 बजे तक ग्रहण रहेगा, भारत में यह दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दिन सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। केतु इस दौरान पहले से ही कन्या राशि में रहेंगे। ऐसे में दो ग्रहों की युति होगी, जिससे ग्रहण योग बन रहा है।

By

Leave a Reply

You missed