जिले में दो दिन तक तेज बारिश का शुरु हुआ दौर तीसरे दिन शनिवार को धीमा पड़ गया है। बीते 24 घंटे में आज सुबह आठ बजे तक औसत बारिश 11.36 MM हुई है। जबकि इससे पहले के 24 घंटे में शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 32.27 MM बारिश हुई थी। शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में रिमझिम और हल्की बारिश रुक- रुक कर हो रही है। तेज बारिश होने के आसार कम है। जिले में अब तक कुल औसत बारिश 619.32 MM के मुकाबले 399.30 MM बारिश हुई है। यानि अब तक इस सीजन में जिले 64.47 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। इसके चलते बांधों, तालाबों में पानी की आवक हुई है। वहीं बीसलपुर बांध में भी पानी की धीमी गति से आवक हो रही है। इससे बांध का जल स्तर लगातार दूसरे दिन स्थिर रहा है। यानी इसमें 24 घंटे में करीब दो सेंटीमीटर पानी आया हैं । जो टोंक, अजमेर, जयपुर की पेयजल आपूर्ति के लिए चला गया। इसके चलते बीसलपुर बांध का जल स्तर शनिवार को भी शुक्रवार की तरह कम नहीं हुआ है। आज भी बीसलपुर बांध का जल स्तर स्थिर रहा है। आज भी बीसलपुर बांध का जल स्तर 310.17 RL मीटर रहा है। उधर, शनिवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री बढ़कर 32 डिग्री हो गया है। वहीं न्यूनतम तापमान तो शुक्रवार की तरह 27 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं अधिकतम तापमान भी गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस रह गया है। वहीं न्यूनतम तापमान गुरुवार की तरह 27 डिग्री सेल्सियस रहा था।
11 MM हुई औसत बारिश, तापमान गिरा:बीसलपुर बांध का जलस्तर दूसरे दिन भी रहा स्थिर
