भास्कर न्यूज | राजसमंद राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा खमनोर की बैठक जिलाध्यक्ष सतीश आचार्य के मुख्य आतिथ्य में ओर उप शाखा खमनोर अध्यक्ष रणवीरसिंह चौहान की अध्यक्षता में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रत्नावतों की भागल में हुई। बैठक में सेवानिवृत शिक्षक सोहनलाल चंदेल, संगठन मंत्री मुकेश बडारिया और लक्ष्मणलाल वर्मा विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। उप शाखा मंत्री मनोज सोलिया ने बताया कि प्रारंभ में अतिथियों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। उप शाखा पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी और इकलाई पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सतीश आचार्य ने संकुल योजना, वर्ष प्रतिपदा, 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती पर समरसता दिवस, मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ कार्यक्रम, आगामी सदस्यता अभियान और आर्थिक लेनदेन की पारदर्शिता के लिए बैंक खाते के विधिवत संचालन संबंधी जानकारी करते हुए विचार व्यक्त किए। बैठक में उप शाखा अध्यक्ष रणवीरसिंह चौहान, मंत्री मनोज सोलिया, कोषाध्यक्ष पवन जोशी, संस्थाप्रधान राहुल सोनी, प्रवीण पालीवाल, गोकुलराम, महेंद्र बडारिया, गुरविंदर सिंह, सतीशकुमार, दिनेशकुमार, विमलकुमार, राकेशकुमार, किशनलाल, राजकुमार, लालचंद, नीतेश पालीवाल, किशनसिंह सहित 9 संकुलों के 45 शिक्षक साथियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन अनिलकुमार ने किया अंत में संस्थाप्रधान राहुल सोनी ने सभी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया। कल्याण मंत्र के साथ बैठक का सम्पन्न हुई।

By

Leave a Reply