उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मण्डल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों व स्टेशनो पर यात्रियों के सुरक्षित सफर के लिए कई आपरेशन चलाये जा रहे है। यात्रियो को इन ऑपरेशन की जानकारी रेलवे की वेबसाईट एवं टोल फ्री नं 139 पर मिल सकती है। जून माह के दौरान ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत रेल सुरक्षा बल अजमेर ने लगभग 10 लाख रुपए का माल यात्रियों को लौटाया है। वहीं ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत 19 बच्चे रेसक्यू किए। जिनको सरकार द्वारा अधिकृत एनजीओ,सीडब्लूसी एवं परिजनों के सुपुर्द किए। महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मेरी सहेली अभियान के तहत 8256 महिलाओं से रेल सुरक्षा बल कर्मी द्वारा सम्पर्क कर समस्याओ का समाधान किया गया। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए AAHT(ANTI HUMAN TRAFFICKING) अभियान के तहत सवारी गाडियो पर नजर रख मानव तस्करी को रोकने के प्रयास किये जा रहे है। जिसके तहत 1 महिला व 1 बालिका को मुक्त कराया गया। रेलवे सुरक्षा बल अजमेर मंडल द्वारा अनाधिकृत रुप से एसीपी (चैन पुलिंग) करने वालो के विरुद्व कानूनी कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत 83 मामले दर्ज कर 71 आरोपियो को गिरफ्तार कर 33 हजार 40 रुपए का जुर्माना किया गया। इसके अलावा रेलवे सुरक्षा बल की ओर से आमजन व यात्रियों को रेल नियमों व अभियान के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। पढें ये खबर भी… लॉ-मेकर एग्जाम कल, अजमेर-जयपुर में बनाए सेंटर:13 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड, एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से विधि रचनाकार (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 का आयोजन कल यानी 14 जुलाई 2024 को होगा। परीक्षा प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक अजमेर व जयपुर जिला मुख्यालय पर होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक