सरकारी स्कूल का टीचर बुधवार रात पड़ोस में रहने वाली लड़की के घर में घुस गया। उसने छेड़छाड़ की। लड़की चिल्लाई तो परिवार के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पता चला कि आरोपी टीचर ब्लैकमेल कर 4 महीने से लड़की से रेप कर रहा था। मामला जालोर जिले के बागरा थाना इलाके के एक गांव का है। घटना बुधवार रात 9.15 बजे हुई। बागरा थाना के इंचार्ज मोहनलाल गर्ग ने बताया- लड़की की उम्र 18 साल 2 महीना है। 28 मई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह पीहर आई हुई थी। बुधवार रात घर में लड़की और उसकी बीमार मां थी। दो भाई बाहर गए हुए थे। इस दौरान रात 9.15 बजे पड़ोस में रहने वाला टीचर (41) उनके घर में घुस गया और सीधा लड़की के कमरे में चला गया। जबरन संबंध बनाने का दबाव डाला, हाथ मोड़ा वहां उसने लड़की पर संबंध बनाने का दबाव डाला और जबरदस्ती करने लगा। लड़की चिल्लाई तो उसके भाई ने सुन लिया। भाई घर में घुस रहे थे इस दौरान टीचर घर से भागता हुआ निकला। भाई ने उसे पकड़ा तो वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद लड़की ने आरोपी टीचर की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के साथ रात में ही लड़की बागरा थाने पहुंची और रेप का मामला दर्ज कराया। 4 महीने पहले लड़की नाबालिग थी। ऐसे में पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पत्नी पीहर गई थी, खाना बनाने के लिए बुलाया था बागरा थाना के इंचार्ज मोहनलाल गर्ग ने बताया- आरोपी टीचर बागरा थाना इलाके के ही एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12 क्लास को इंग्लिश विषय पढ़ाता है। वह लड़की के पड़ोस में परिवार के साथ रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि 4 महीने पहले टीचर की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई हुई थी। इस दौरान उसने लड़की को घर पर खाना बनाने के लिए बुलाया था। लड़की खाना बनाने गई तो वहां उसने उसके साथ रेप किया। इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी टीचर ब्लैकमेल कर उसे बुलाता और रेप करता था। चार महीने तक वह डरा-धमकाकर और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करने की धमकी देकर रेप करता रहा। वह लड़की को मुंह बंद रखने के लिए एक लाख से 10 लाख रुपए का लालच भी देता था। लड़की की शादी के बाद भी रेप की कोशिश जानकारी के अनुसार 28 मई को लड़की की शादी भी हो गई। इसके बावजूद टीचर की नीयत नहीं बदली। ससुराल से लड़की पीहर आई तो फिर टीचर उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। नंबर चेंज किए तो नया नंबर बताने का दबाव डालने लगा। बुधवार रात 9.15 बजे लड़की के घर में मां-बेटी थे। 2 भाई बाहर गए हुए थे। इस दौरान टीचर लड़की के घर में घुस गया। बीमार मां नींद की गोली लेकर सोई थी। टीचर सीधे लड़की के कमरे में चला गया और उसे संबंध बनाने के लिए धमकाने लगा। लड़की नहीं मानी तो उसका हाथ मोड़ दिया। इसके बाद लड़की जोर से चिल्लाई तो आरोपी घबरा गया। वह कमरे से निकलकर भागा। आवाज सुन घर के आसपास पहुंचा भाई भी घर की तरफ दौड़ा। इस दौरान उसे टीचर नजर आया। उसने उसे पकड़ा तो हाथ छुड़ाकर भाग गया। पीड़ित लड़की ने अपने भाई को सारी घटना बताई। रात में ही थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट सारा घटनाक्रम सुनने के बाद लड़की के परिवार के लोग आरोपी के घर गए। लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद लड़की को लेकर परिवार के लोग बागरा थाने पहुंचे और नाबालिग से रेप, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल कर लगातार रेप करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया- फिलहाल आरोपी फरार है। लड़की का मेडिकल कराकर बयान दर्ज करेंगे। आरोपी टीचर की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

You missed