app 174204394867d57b2c3122e img 20250314 wa0017 zY9bcU

भास्कर संवाददाता | टोंक मेहंदवास थाना पुलिस व डीएसटी ने एक महिला से 44.93 ग्राम स्मैक जब्त कर उसे गिरफ़्तार किया है। जब्त स्मैक की अनुमानित बाजार कीमत करीब दस लाख रुपए बताई गई है। यह कार्रवाई मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में की गई। मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि होली पर्व पर कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इस दौरान एनएच 52 डारडा कट के पास टोंक की तरफ पैदल जाती हुई महिला नजर आई। उसे पुलिस ने रुकने के लिए कहा। महिला रुकने के बजाय हड़बड़ाकर और तेज गति से टोंक की तरफ चलने लगी। इस पर महिला पुलिस जाप्ता की मदद से महिला को रुकवाया गया। उससे नाम, पता पूछा तो वह हड़बड़ा गई और जवाब सही नहीं दे रही थी। फिर महिला पुलिस ने उसकी जांच की तो महिला के पास मिले लाल मेहरून कलर के बेग में एक सफेद पारदर्शी थैली में सफेद पावडर नुमा पदार्थ मिला। उसे अनुभव के आधार पर परखा गया तो वह पाउडर स्मैक निकला। पुलिस ने उसे जब्त कर आरोपी महिला नसीम (32) मुख्त्यार निवासी अम्बिका कॉलोनी गैस गोदाम के पास धन्ना तलाई टोंक थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

By

Leave a Reply