जैसलमेर जिले में फिर से गर्म हवाएं चलने लगी है। वहीं तापमान भी 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। गुरुवार को प्रदेश में भी सबसे गर्म शहर जैसलमेर रहा। प्रदेश के पूर्वी जिलों में बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं जैसलमेर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। शुक्रवार को कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 23 जून तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान पारा फिर से 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। जिससे आगामी दिनों में गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। प्रदेश में सबसे गर्म शहर जैसलमेर जिले में गुरुवार को सुबह 9 बजे से ही धूप चूभने लगी। दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। सूर्य की तल्ख धूप ने भी लोगों के पसीने छुड़ा दिए। गुरुवार को दिन के पारे में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं रात का पारा स्थिर रहा। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 15 डिग्री का अंतर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 3-4 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। ऐसे में आगामी दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। 4 दिन मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगी गर्मी मौसम विभाग ने आगामी तीन चार दिनों तक जिले में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव ने बताया कि शुक्रवार को कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 23 जून तक जिले में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। पारा फिर से 45 डिग्री के पार पहुंचने की प्रबल संभावना है। जिससे आगामी दिनों में गर्मी का असर ओर तेज हो जाएगा।

Leave a Reply

You missed