whatsapp image 2024 07 18 at 161556 1721361890 Ah9Oc3

डीग जिले के कामां थाना इलाके में करीब 40 से 50 गांव सिंचाई न मिलने के कारण काफी परेशान हैं। मानसून आने के बाद भी खरीफ की फसल की बुवाई नहीं हो पाई है। किसानों ने जो धान की फसल बोई थी। वह पानी नहीं मिलने के कारण सूख रही है। किसान अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। उसके बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। किसानों का कहना है कि, गुड़गांव कैनाल से लगभग 6 महीनों से पानी नहीं आ रहा। इन दिनों खरीफ फसल की बुवाई होनी है। क्योंकि इलाके में बारिश कम हुई है। इसलिए बाजरा, ज्वार, धान, मूंग जैसी फसलें बोई जा सके। इसलिए किसानों ने 1 महीने लगातार पानी छोड़ने की मांग की है। दरअसल हरियाणा से गुड़गांव कैनाल के जरिये कामां और डीग तक सिंचाई के लिए पानी आता है। गुड़गांव कैनाल से यूपी और राजस्थान में पानी आता है। करीब 6 महीने से गुड़गांव कैनाल से पानी राजस्थान में पानी न छोड़कर यूपी में दिया जा रहा है। जिसके कारण डीग जिले को पानी नहीं मिल पा रहा। पानी नहीं मिलने के कारण किसान अपनी खरीफ की फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे।

By

Leave a Reply

You missed