whatsapp image 2024 07 13 at 095108 1 1720846477 32PWV6

अलवर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर उठापटक का खेल जारी है। पक्ष व विपक्ष के पार्षदों ने एक दिन पहले जोर अजमाइश की है। अब प्रशासन फ्लोर टेस्ट की तारीख जल्दी तय कर सकता है। जिला प्रमुख भी शुक्रवार को एक होटल में पार्षदों के साथ मिले हैं। इस दौरान जिला प्रमुख ने भास्कर से बातचीत की। तब उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से लेकर सीईओ को घेरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंन्द्रीय मंत्री को लेकर कहा कि वे एक अच्छे व्यक्ति हैं। लेकिन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उनको खराब कर दिया। अब वे जितेंद्र सिंह को नेता नहीं मानते हैं। अब उनके नेता केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव हैं। वहीं अविश्वास के मामले में कहा कि यह सारा खेल सीईओ का है। अविश्वास जाहिर करने वाले पार्षद के गांव जाकर असलियत बताऊंगा। अटैची लेकर घूम रहे जिला प्रमुख जैसी बात बोल रहे पार्षद को लेकर कहा कि उनका तो प्रमाण भी दे दूंगा। पार्षदों को आप सीधे होटल लेकर आए हैं। फिर लोग सवाल खड़ें करेंगे? ऐसा है बीजेपी कार्यालय में मीटिंग की। सीईओ को प्रस्ताव देकर आए हैं। होटल में आकर चाय पानी पी है। अब इसका क्या अर्थ निकालते हैं आप की मर्जी है। कितने पार्षद आप लेकर आए हैं और कितने की आपको जरूरत है? हम 19 पार्षद लेकर आए। मुझे केवल 12 पार्षद की जरूरत है। हमारी पार्टी के सब पार्षद साथ में हैं। ये सब अपनी मर्जी से आए हैं। पार्षदों से आपकी ट्यूनिंग सही नही है। या वो जो चाह रहे हैं वैसा आप नहीं कर पा रहे हैं? जो पार्षद मेरे खिलाफ आया है। दो दिन बाद उसके गांव में मीटिंग करके जवाब दूंगा? उनसे पूछूंगा ऐसा क्यों किया। पार्षदों का कहना है कि आपकी भाषा आपकी सही नहीं है। घोषणा कर काम नहीं कराते हैं? ऐसा है जो हाथ का मजबूत होगा वही राजनीति करेगा। मुझ पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। कुछ लोग राजनीति काे गंदी करना चाहते हैं। उनका क्या उद्देश्य रहा है। वो भी बताया जाएगा। आपने हाथ यानी कांग्रेस को क्यों छोड़ दिया? मैं हाथ के साथ था। कांग्रेस के एक नेता के कर्म अच्छे नहीं थे। अब विधानसभा में पूर्व मंत्री सवाल उठा रहा है। पूर्व मंत्री व मेरा किस्सा तो सुन रखा होगा। वह भंवर जितेंद्र सिंह को भी खराब कर देगा। कांग्रेस में जितेंद्र सिंह के साथ था। जितेंद्र सिंह अच्छे आदमी थे। उसका खराब करने का काम टीकाराम जूली ने किया है। बीजेपी के नेता व पूर्व मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव तो नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भविष्य का मुख्यमंत्री बता रहे हैं? आप कह रहे हैं कि उन्होंने गंदी राजनीति की है। जैसा अखबारों में मैंने पढ़ा है उसके अनुसार टीकाराम जूली तो डॉ जसवंत के गोद लिए बेटे हैं। डॉक्टर साहब सभी को आशीर्वाद देते हैं। मुझे भी डॉक्टर का आशीर्वाद है। सीईओ को आप वीलेन क्यों बताते हैं ? सीईओ ने जिला परिषद को खराब किया है। मनमर्जी से काम कर रही है। कर्मचारियों को आगे कर गलत काम किए हैं। सारी रिपोर्ट आगे सौंपने पर आपको पता लगेगा। पहले आप भंवर जितेंद्र सिंह के साथ रहे। उनके नजदीकी माने गए थे। अब आप केंद्रीय भूपेंद्र यादव के पास आ गए। दोनों नेताओं में क्या अंतर है? कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह से मरे सम्बंध अच्दे हैं। आगे भी रहेंगे। मैं राजा के नाते भंवर जितेन्द्र सिंह का सम्मान करता हूं। नेता के नाम पर जितेंद्र सिंह का सम्मान नहीं करता हूं। नेता मैं भूपेंद्र यादव को मानता हूं। वे मजबूत नेता हैं। अब आपको क्या लगता है अब जिला परिषद में सब सरल हो जाएगा। फ्लोर टेस्ट की जरूरत पड़ेगी या नहीं ? ऐसा है खुला ग्राउंड है। जब चाहे पाला मांड लो तैयार हैं। कांग्रेस के पार्षद आरोप लगा रहे हैं कि सदस्यों को खरीदने के लिए जिला प्रमुख अटेची लेकर घूम रहे हैं? वो अटेची ढूंढ़ रहे हैं। जो इस तरह की बात करते हैं उनका तो मैं प्रमाण भी दे दूंगा। जो ये शब्द बोल रहा है ना उसके बारे में चर्चा है। उसका प्रमाण भी मैं दे दूंगा।

By

Leave a Reply

You missed