photo2024 07 2710 18 12 1722055852 jeXFyE

जिले के केसरीसिंहपुर इलाके में पुलिस ने शुकवार को युवक को 6.17 ग्राम हेरोइन और कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया। युवक गांव आठ वी में बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान पुलिस को इस इलाके में युवक के पास हेरोइन होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी की देखरेख में इस इलाके में पहुंची। पुलिस टीम को देखकर आरोपी घबरा गया और उसने भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस टीम ने उसे पीछाकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरमेश सिंह उर्फ जोरा पुत्र तारासिंह ने बताया कि वह गांव छह वी धनूर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह यह हेरोइन छह वी धनूर के एक युवक से लाया है। उसके पास 315 बोर बंदूक का एक कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पदमपुर एसएचओ सुरेंद्र कुमार राणा को दी गई है। आरोपी से इस इलाके में हेरोइन लाने के पीछे उसके इरादे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपी का पूर्व का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

By

Leave a Reply

You missed