नगर निगम में ठेकेदार के जरिए काम कर रहे 600 सफाईकमियों ने सोमवार सुबह हड़ताल कर दी। जिनका 26 रुपए प्रति दिन के हिसाब से 13 महीने का डिफरेंस अमाउंट नहीं मिला। दो-तीन बार मांग पत्र सौंपने के बावजूद निगम प्रशासन ने सुध नहीं ली। इस कारण सबने काम बंद कर दिया। निगम के सुस्त रैवये के कारण पहले ही शहर बदहाल है। गंदगी से अटा रहता है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवराज अठवाल ने बताया कि सफाईकर्मियों की बढ़ाई गई न्यूनतम मजदूरी के अनुसार मानदेय नहीं मिला। अंतर राशि 26 रुपए प्रतिदिन नहीं दी गई। करीब 13 महीने से बाकी हैं। जिसको लेकर महापौर व आयुक्त से मिल चुके। पहले साात दिन और बाद में तीन दिन का मांग पत्र भेजा गया। आयुक्त ने कहा कि जल्दी समाधान करते हैं। आयुक्त के कहे अनुसार उपाध्यक्ष शिवराज अठवाल, मोहनलाल निंदानिया सहित कई प्रतिनिधि आयुक्त के कार्यालय में आए। यहां आने पर कभी किसी कर्मचारी के पास भेजा गया तो कभी दूसरे-तीसरे बाबू के पास। रितिक बाबू बार-बार एएओ की कहते रहे। बाद में कहा कि अभी कुछ नहीं हुआ। अब जितने भी सफाईकर्मी हैं। सबने काम बंद कर दिया है। जब तक डिफरेंस राशि नहीं मिल जाती काम नहीं करेंगे। ये करीब 600 कर्मचारी हैं।