pathrav 1752404547 BrszWb

जयपुर के रामगंज थाना इलाके में देर रात पथराव के बाद मौके पर शांति बनी हुई है। पुलिस की और आरएसी की टीम मौके पर निरंतर निगरानी रखी हुई है। दरअसल, देर रात कुछ युवकों ने एक महिला पर कमेंट किए थे। इस पर महिला के पति ने युवकों को मौके से भगाने का प्रयास किया। इस पर सामने वाले युवकों ने महिला के पति पर हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। देर रात करीब साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ विवाद साढ़े 11 बजे तक रहा। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शांति कराई। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पथराव से डरी बच्ची ने चिल्लाते हुए बनाया वीडियो घटना के दौरान कॉलोनी के लोग बाहर निकल कर झगड़ा देखने लगे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों ने पथराव करना शुरू किया। एक पक्ष ने घर में रखे हुए बैग बाहर निकाले। इसमें कांच की बोतलें थीं। इन बोतलों को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फेंकना शुरू किया। इस का बच्ची ने चिल्लाते हुए वीडियो बनाया। वहीं, मौके पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में भी घटना को लेकर कुछ फुटेज सामने आये हैं। जिन की पुलिस जांच कर रही हैं। 11 लोगों को डिटेन कर शांतिभंग में गिरफ्तार किया एसएचओ रामगंज सुभाष यादव ने बताया- घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल टीम को मौके पर भेज दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को डिटेन कर शांतिभंग में गिरफ्तार किया। दूसरे पक्ष की ओर से मिली रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। जिस में कॉलोनी के कुछ युवकों पर महिला के घर लौटने के दौरान टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इलाके में पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी हुई है। मौके पर शांति, जनजीवन सामान्य डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा ने बताया- शनिवार रात करीब 10:30 कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि रामगंज के पहाड़गंज मोहल्ले में दो गुटों की कहासुनी हो गई है। इसके बाद पथराव किया जा रहा है। सूचना मिलने के 5 मिनट के अंदर ही रामगंज थाने के पास तैनात जाप्ता मौके पर पहुंच गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली। कुछ देन के लिए थोड़ी अफरा-तफरी मची थी। इसके बाद से स्थिति कंट्रोल में है। पुलिस बल फिलहाल तैनात है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीमें कर रही लगातार गश्त रामगंज थानाधिकारी सुभाष यादव ने बताया- रविवार सुबह हालात नियंत्रण में हैं। इलाके में शांति है। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। हर गतिविधि पर नजर है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से दूर रहने को कहा है। डिटेन किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। ये भी पढ़ें.. जयपुर के रामगंज में कहासुनी के बाद पथराव:7 लोग हिरासत में, पुलिस बोली- जनजीवन सामान्य, स्थिति नियंत्रण में जयपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस का कहना है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है। घटना रामगंज इलाके के पहाड़गंज में रात 10.30 बजे हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों से समझाइश की। रात करीब एक बजे तक स्थिति कंट्रोल में आ गई। अधिकारियों ने बताया कि 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply