भीलवाड़ा| बारिश के अभाव में फिर से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते लोग गर्मी और उमस से परेशान हो रहे है। शुक्रवार का दिन भी ऐसा ही निकला। सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। हवा की रफ्तार मंद रही। इसके बाद उमस बढ़ती चली गई। हाल ये रहा दोपहर तक तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिनभर न तो बूंदाबांदी हुई न ही बादलों के आने की वजह से धूप से राहत मिली। शाम होने के बाद जरूर थोड़ी ठंडक हुई क्योंकि हवाएं चलने लगी। रात का तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बारिश होने की संभावना है। रविवार को अधिकांशतया बादल रह सकते है।

By

Leave a Reply

You missed