cover rrrr 1720802180 6oYkTv

जयपुर में राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत और श्री राजपूत करणी सेना के महिपाल सिंह मकराना के बीच शुक्रवार रात को विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। हालांकि मारपीट में महिपाल सिंह घायल हो गए। उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल चित्रकूट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिव सिंह शेखावत ने बताया- चार लोग मेरे कार्यालय में घुसे। एक बदमाश ने मुझ पर फायर कर दिया। गोली मेरे पास से निकल गई। इससे मुझे कुछ नहीं हुआ। इस दौरान मेरे गनमैन ने बदमाश को कंट्रोल किया। उसे नीचे गिरा दिया। फायरिंग करने वाले से मैंने जब रिवाॅल्वर छीनी तो वह सॉरी बोलने लगा। मेरा गनमैन फायर करने वाला था, लेकिन मैंने उसे रोक लिया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कैलाश बिश्नोई ने बताया- घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मकराना घायल थे, उनका उपचार कराया जा रहा है। दोनों के पास गनमैन है। गनमैन से भी घटना को लेकर पूछताछ की जाएगी। राष्ट्रीय करणी सेना के कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। क्या हुआ इसे लेकर जांच हो रही है। इधर, घटना के बाद महिपाल सिंह मकराना के समर्थक चित्रकूट थाने पहुंचे। यहां पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। महिपाल समर्थन शिव सिंह के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। महिपाल की पत्नी बोलीं- धोखे से बुलाकर मारा
महिपाल की पत्नी वर्षा ने बताया- इनको (महिपाल सिंह) धोखे से बुलाकर मारा गया है। उनको पता था ये आदमी अकेला आएगा। उन्होंने पहले से 40 लोग इकट्‌ठा कर रखे थे। इसलिए उन्हें बुरी तरीके से मारा है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को भी इसी तरह धोखाधड़ी से मारा गया था। उन्होंने मुझे अभी इतना बताया है, धोखे से बुलाकर मारा गया है। फायरिंग उनकी (शिव सिंह) तरफ से हुई है। उन्होंने खुद ने नीचे फायरिंग की है। नाम लगा दिया इन्होंने फायरिंग की है। इन्होंने कुछ नहीं किया। घटनाक्रम से जुड़े फोटोज… करणी सेना के अध्यक्ष को घर में घुसकर गोलियां मारी थीं
5 दिसंबर को दोपहर करीब 1:03 बजे 2 बदमाशों ने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर गोलियां चलाई थीं, फिर भाग निकले थे। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बदमाशों की फायरिंग में नवीन शेखावत की भी मौत हो गई थी। नवीन ही बदमाशों को गोगामेड़ी के घर ले गया था। गोगामेड़ी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। इससे पहले लंबे समय तक राष्ट्रीय करणी सेना से जुड़े रहे थे। विवाद के बाद राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नाम से अलग संगठन बना लिया था। (पढ़ें पूरी खबर)

By

Leave a Reply