whatsapp image 2024 07 15 at 082202 1721016111 gvpCpT

अलवर शहर में भैरू का चबुतरा में एक खंडहरनुमा मकान के कमरे में 55 साल के व्यक्ति का शव मिला। मृतक संजय पुत्र मदनलाल निवासी भैरू का चबुतरा है। पति-पत्नी ही मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भैरू का चबुतरा में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वहां पहुंचने पर पता लगा कि मृतक संजय का शव है। जो खंडहरनुमा मकान में पत्नी के साथ रहता था। दोनों कबाड़ा बीनते हैं। पति शराब भी पीता था। पत्नी भी पूरी तरह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। वह भी कबाड़ा बीनती है। दोनों ही इस मकान में रहते थे। मकान में भी कचरा भरा मिला। बाकी उनका कोई नहीं है। उसके परिवार का एक व्यक्ति 60 फुट रोड पर रहता है। जिसे सूचना दी है। मृतक संजय की पत्नी नीलम बिहार की रहने वाली है।

By

Leave a Reply

You missed