जिले के सादुलशहर इलाके के गांव बुधरवाली के राधास्वामी सत्संग भवन के सामने कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराने से महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। महिला अपने बेटे के साथ कार में श्रीगंगानगर से सादुलशहर लौट रही थी। वह पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रही थी इसी दौरान हादसा हो गया। उसके परिवार के कुछ अन्य लोग पीछे कारों में आ रहे थे। उसकी कार के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पीछे कारों में आ रहे अन्य लोगों ने उन्हें संभाला। दोनों गंभीर घायल थे। ऐसे में उन्हें श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि उसका बेटा गंभीर घायल हो गया। उसका इलाज किया जा रहा है। पारिवारिक आयोजन से लौट रहे थे
सादुलशहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यावसायी राधेश्याम काकड़िया के परिवार में बुधवार को श्रीगंगानगर में दुकान का उद्घाटन समारोह था। इसमें शामिल होने के लिए काकड़िया की पुत्री वीना गोयल (55), दोहिता लोकेश जैन उर्फ चिन्नू और परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी गए थे। दोपहर में परिवार के सभी लोग अपनी कारों में लौट रहे थे। वीना गोयल अपने बेटे लोकेश जैन के साथ कार में आगे की सीट पर बैठी। श्रीगंगानगर से रवाना हुई कार सामान्य गति से चली जा रही थी। गांव बुधरवाली के पास कार अचानक अनकंट्रोल हो गई और यह सामने बिजली के खंभे से जा टकराई। गनीमत यह रही कि बिजली के खंभे की किसी तार ने कार को चपेट में नहीं लिया लेकिन दोनें गंभीर घायल हो गए। उनकी कार के पीछे अन्य कारों में परिवार के लोग सादुलशहर की तरफ जा रहे थे। उन्होंने रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त कार देखी तो दोनों को संभाला। दोनों घायल थे। ऐसे में उन्हें कार से निकालकर अन्य कार से श्रीगंगानगर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने वीना गोयल को मृत घोषित कर दिया। लोकेश का इलाज किया जा रहा है। काकड़िया परिवार है प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी
मृतक वीना गोयल के पिता राधेश्याम काकड़िया सादुलशहर में कपड़े के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। वीना के भाई महावीर गोयल पूर्व पार्षद हैं। वीना के पति विष्णु गोयल की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। तब से वीना अपनी पिता के घर के पास ही सादुलशहर के वार्ड 12 में रह रही थी। वीना का बेटा लोकेश भी कपड़े के बिजनेस से ही जुड़ा है। पुलिस ने वीना गोयल का शव श्रीगंगानगर के सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
