13abbc88 a5f6 482a 991c 8a1b6822b1d6 1721284113549 0FIv9A

हरियाणा के नारनौल से दो शादीशुदा महिलाएं लापता हो गई। इनमें एक महिला अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई। दोनों महिलाओं के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर महिलाओं की तलाश करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अटेली थाना के अंतर्गत आने वाले पृथ्वीपूरा गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद उसने गांव में और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दो बच्चों को साथ ले गई महिला वहीं एक अन्य महिला अपने दो बच्चों के साथ कहीं पर चली गई। इस बारे में शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में अलवर जिले के बानसूर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी मेहता चौक के पास हुई है, जबकि उसकी बहन की शादी कोटपूतली में हुई है। उसकी बहन महता चौक के पास उसके ससुराल में मिलने के लिए आई थी। वहां से उसको सोनू सैनी नामक युवक बहला फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया। उसकी बहन अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। जिनकी उम्र 6 और 7 साल है।

By

Leave a Reply