महाराष्ट्र में ‘लाडला भाई’ योजना शुरू हुई। चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने एन. कोटिश्वर सिंह और आर. महादेवन को जज की शपथ दिलाई। वहीं, मॉरीशस में पहला भारतीय औषधि केंद्र खुला।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हुई: 18 जुलाई को भारत के चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ ने जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर. महादेवन को जज की शपथ दिलाई। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हो गई।
![करेंट अफेयर्स 18 जुलाई:सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हुई, दीपा मलिक APC की साउथ एशिया गेम्स के लिए प्रतिनिधि बनीं 2 सुप्रीम कोर्ट में शपथ के दौरान दाएं से जस्टिस आर. महादेवन, चीफ जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और एन. कोटिश्वर सिंह।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/18/untitled1_1721300813.jpg)
- जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह मणिपुर से सुप्रीम कोर्ट में पदस्थ होने वाले पहले न्यायाधीश हैं।
- वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में कार्यरत थे।
- जस्टिस सिंह का जन्म 1 मार्च 1963 को मणिपुर के इम्फाल में हुआ था।
- 2008 में उन्हें गुवाहाटी हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया था।
- 2018 में जस्टिस सिंह को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस बना दिया गया था।
- जस्टिस आर. महादेवन इससे पहले मद्रास हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के तौर पर कार्यरत थे।
- 2013 में महादेवन को मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस के तौर पर नियुक्त किया गया।
- वह तमिलनाडु सरकार के लिए एडिशनल गवर्नमेंट लॉयर के रूप में काम कर चुके हैं।
- उन्होंने मद्रास लॉ कॉलेज से कानून में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी।
स्पोर्ट (SPORT)
2. दीपा मलिक APC की साउथ एशिया प्रतिनिधि नियुक्त: 17 जुलाई को एशियन पैरालिंपिक कमेटी (APC) की कार्यकारी बैठक हुई। इसमें भारत की पैरालिंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक को साउथ एशिया के लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
![करेंट अफेयर्स 18 जुलाई:सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हुई, दीपा मलिक APC की साउथ एशिया गेम्स के लिए प्रतिनिधि बनीं 3 दीपा मलिक भारत की पहली महिला पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/18/wdcdscx_1721300823.jpg)
- दीपा भारतीय पैरालिंपिक कमेटी की पूर्व अध्यक्ष भी हैं।
- दीपा की नियुक्ति के बाद कार्यकारी बोर्ड में महिला प्रतिनिधियों की संख्या पांच हो गई।
- वे पैरा गेम्स में साउथ एशियन देशों का प्रतिनिधित्व करेंगीं।
- इस एरिया में दीपा पैरा गेम्स के विकास और उन्हें प्रमोट करने की जम्मेदारी संभालेंगीं।
- दीपा शॉटपुट और जेवलिन थ्रो के साथ तैराकी और मोटर रेसलिंग की पैरा खिलाड़ी हैं।
- उन्होंने भारत की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 33 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल जीते हैं।
- वे भारत की पहली महिला हैं, जिन्हें हिमालय कार रैली में आमंत्रित किया गया था।
- भारत सरकार ने दीपा को अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया था।
- दीपा मलिक का जन्म 30 सितंबर 1970 को हरियाणा के सोनीपत में हुआ था।
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
3. महाराष्ट्र में ‘लाडला भाई’ योजना शुरू: 17 जुलाई को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘लाडला भाई’ योजना की शुरुआत की। इसके तहत आईटीआई, डिप्लोमा होल्डर्स से लेकर 12वीं पास और ग्रेजुएट तक को 10 हजार रुपए प्रतिमाह तक दिया जाएगा।
![करेंट अफेयर्स 18 जुलाई:सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हुई, दीपा मलिक APC की साउथ एशिया गेम्स के लिए प्रतिनिधि बनीं 4 महाराष्ट्र सीएम एकानथ शिंदे ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 10 लाख युवाओं को यह इंटर्नशिप मिलेगी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/18/nkjnl_1721300834.jpg)
- 12वीं पास को 6,000 रुपए, डिप्लोमा वालों को 8,000 रुपए और ग्रेजुएट्स को 10,000 रुपए प्रतिमाह का वजीफा दिया जाएगा।
- इसके लिए ‘मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना’ के तहत 6 महीने की अप्रेंटिसशिप करनी होगी।
- इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 5,500 करोड़ रुपए आंवटित किए।
- इसका फायदा 18 से 35 साल तक उम्र वाले युवाओं को मिलेगा।
- जो लोग पढ़ाई कर रहे होंगे, उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
- ‘लाडला भाई’ योजना को लागू करने के लिए प्रदेश में 50,000 योजनादूतों की भी नियुक्ति होगी।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. मॉरीशस में पहला भारतीय जन औषधि केंद्र खुला: 17 जुलाई को केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मॉरिशस में जन औषधि केंद्र का उद्धाटन किया। मॉरिशस पहला देश है, जहां भारतीय जन औषधि केंद्र खोला गया है।
![करेंट अफेयर्स 18 जुलाई:सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हुई, दीपा मलिक APC की साउथ एशिया गेम्स के लिए प्रतिनिधि बनीं 5 जन औषधि केंद्र के उद्धाटन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ मौजूद रहे।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/18/moritius-1980x1471_1721300847.jpg)
- भारत-मॉरीशस स्वास्थ्य साझेदारी परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र की शुरुआत हुई।
- मॉरिशस में जन औषधि केंद्र से लोग मेड इन इंडिया सस्ती दवाएं ले सकेंगे।
- एस. जयशंकर ने मेडिक्लीनिक परियोजना का भी उद्धाटन किया।
- इसके तहत ग्रैंड बोआ क्षेत्र में 16 हजार लोगों को विशेषज्ञ उपचार सेवा मिलेगी।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
18 जुलाई का इतिहास: 1947 में आज के दिन ही ब्रिटिश पार्लियामेंट में ‘इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ पास हुआ था। इसी एक्ट में भारत को आजाद करने और नए देश पाकिस्तान को बनाने का जिक्र था। एक्ट के पास होने के 28 दिन बाद भारत को आजादी मिली थी।
![करेंट अफेयर्स 18 जुलाई:सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों की संख्या पूरी हुई, दीपा मलिक APC की साउथ एशिया गेम्स के लिए प्रतिनिधि बनीं 6 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने भारत की आजादी का प्लान बनाने की जिम्मेदारी लॉर्ड माउंटबेटन को दी थी।](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2024/07/18/fvcadsc_1721284898.jpg)
- 2002 में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12वें राष्ट्रपति चुने गए थे।
- 2000 में रातू जोसेफा इलोइलो ने फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
- 1998 में भारत के मशहूर क्रांतिकारी अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ था।
- 1996 में भारतीय महिला क्रिकेट खिालाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था।
- 1994 में ब्राजील ने चौथी बार वर्ल्ड कप फुटबॉल चैंपियनशिप जीती थी।
- 1985 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
- 1977 में वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
- 1951 में उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया था।
- 1918 में साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
- 1861 में भारत की पहली महिला स्नातक और पहली फिजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ था।
- 1857 में बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।