whatsapp image 2024 07 19 at 115409 1721370331 zwUUBZ

भरतपुर शहर में 11 बजे से हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ। सुबह से ही शहर और आसपास के इलाकों में काले घने बादल छाए हए थे। ठंडी हवाएं चल रहीं थी। हल्की बूंदाबांदी से ही सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम मानसून को लेकर पूरी तरह फ़ैल नजर आ रहा है। मानसून से पहले नगर निगम ने नालों और नालियों की सफाई करवाने के लिए कोई काम नहीं किया। जिसका खामियाजा लोगों को गंदे पानी से होकर चुकाना पड़ रहा है। इस मानसून में नगर निगम की घोर लापरवाही सामने आ रही है। नगर निगम ने शहर में नालों और नालियों की सफाई करवाने की कोशिश नहीं की, जिसके कारण हल्की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर रहा है। लोग गंदे पानी से होकर निकलने के लिए मजबूर हैं। शिकायत के बाद नगर निगम की नींद नहीं टूट रही। शहर के बासन गेट इलाके का तो, यह हाल है कि, नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं। जिसके कारण हल्की बारिश में भी नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। नालों और नालियों की गंदगी को लेकर जब नगर निगम के इंस्पेक्टर संजय कुमार से बात कि तो, उन्होंने कहा कि भरतपुर शहर में मानसून से पहले सफाई करवाई थी। शहर में अब से नहीं पहले से ही जलभराव की समस्या है। जैसे शहर में पानी भरता है वैसे निकल भी जाता है। उसके बाद भी कहीं जलभराव की समस्या आती है तो, उसे दिखा लिया जाएगा। शहर और उसके आसपास के इलाकों में सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। कल करीब 1 घंटे जमकर बारिश हुई थी। बारिश के बाद बढ़ती उमस ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। उमस ने लोगों के पसीने निकाल रखे हैं।

By

Leave a Reply