whatsapp image 2024 07 19 at 154119 fotor 20240719 1721384334 TwrFk4

जैसलमेर-बाड़मेर रोड़ पर डीटीओ ऑफिस के पास गुरुवार रात एक महिला का शव मिला है। शव के सिर से बाल भी गायब और बुरी हालत में लाश मिली है। सूचना पर शहर कोतवाली की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया और जवाहिर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
शहर कोतवाल सवाई सिंह ने बताया कि महिला के शव के पास से कोई भी पहचान की चीज नहीं मिली है। इसलिए महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस महिला के शव की पहचान के प्रयास कर रही है। सवाई सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि डीटीओ ऑफिस और पेट्रोल पंप के बीच सड़क पर एक महिला की लाश मिली है। जिसे संभवतया किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। पुलिस मृतका की लाश को जवाहिर हॉस्पिटल लाई और मॉर्च्युरी में रखवाया गया। मृतका के गले में माला, काले धागे में फूल, धागे में सफेद कबड़ी पहनी है। लाश के दाहिने हाथ में अंगूठी, बाये हाथ में कड़ा व मोली बंधी हुई है। फूलदार सलवार कुर्ता पहने है और उपर फटी पुरानी कुर्ती पहनी हुई है।
लाश की शिनाख्त के लिए संभावित स्थानों पर प्रयास किए गए, लेकिन अज्ञात मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान में जुटी हुई हैं।

By

Leave a Reply