12 1721411725 gmUlHe

NEET UG 2024 पर हुए विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। अगली सुनवाई 22 जुलाई को होनी है। केंद्र सरकार ने कोर्ट में कहा है कि 24 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होगी। एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर 12वीं के बाद देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS और BDS कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

इस बार टॉप कॉलेज में जानेंगे देश के टॉप डेंटल कॉलेजों के बारे में। इन कॉलेजों से BDS यानी बैचलर्स इन डेंटल सर्जरी (BDS) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं..

1721410957

1. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई
ये एक डीम्ड टू बी प्राइवेट यूनिवर्सिटी है। यहां डेंटल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी जैसे 16 अलग-अलग कॉलेज हैं। यहां के डेंटल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड इंडोडॉन्टिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोटिक्स जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

सविता डेंटल कॉलेज की स्थापना 1998 में हुई थी। 2005 में यूनिवर्सिटी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला।
सविता डेंटल कॉलेज की स्थापना 1998 में हुई थी। 2005 में यूनिवर्सिटी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला।

2. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल
ये देश का पहला प्राइवेट डेंटल कॉलेज है। ये मणिपाल यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ डेंटल मटेरियल्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक जैसे कुल 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1960 में हुई थी।
इस कॉलेज की स्थापना 1960 में हुई थी।

3. डॉक्टर डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे
डॉक्टर डीवाई पाटिल विद्यापीठ में डॉक्टर डीवाई पाटिल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल है। ये एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज है। यहां डेंटल इम्प्लांट सेंटर, डिपार्टमेंट ऑफ पेडोडॉन्टिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, डिपार्टमेंट ऑफ प्रोसथोडॉन्टिक्स, क्राउन एंड ब्रिज, एस्थेटिक्स एंड ओरल इम्प्लांटोलॉजी जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 2000 में हुई थी।
इस कॉलेज की स्थापना 2000 में हुई थी।

4. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
ये एक सरकारी डेंटल कॉलेज है। कॉलेज का कैंपस 30 एकड़ एरिया में बसा है। ये कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। यहां पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, ओरल पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

कॉलेज की स्थापना 1983 में हुई थी।
कॉलेज की स्थापना 1983 में हुई थी।

5. ए बी शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, मैंगलौर
ये एक प्राइवेट डेंटल कॉलेज है। यहां ओरल बायोलॉजी, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री जैसे 11 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना NITTE एजुकेशन ग्रुप ने 1985 में की है।
इस कॉलेज की स्थापना NITTE एजुकेशन ग्रुप ने 1985 में की है।

6. SRM डेंटल कॉलेज, चेन्नई
ये SRM यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड प्राइवेट डेंटल कॉलेज है। यहां डिपार्टमेंट ऑफ डेंटल मटेरियल्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी जैसे कुल 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 2007 में हुई थी।
इस कॉलेज की स्थापना 2007 में हुई थी।

7. श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई
ये एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट है। इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला है। यहां मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज, फार्मेसी, नर्सिंग जैसे 11 डिपार्टमेंट्स हैं। यहां के डेंटल कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ डेंटल मटेरियल्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स जैसे कुल 9 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1985 में हुई थी।
इस कॉलेज की स्थापना 1985 में हुई थी।

8. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मैंगलौर
ये इंस्टीट्यूट मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन से जुड़ा है। यहां यहां डिपार्टमेंट ऑफ डेंटल मटेरियल्स, डिपार्टमेंट ऑफ ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल पैथोलॉजी एंड ओरल माइक्रोबायोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स जैसे कुल 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

इस कॉलेज की स्थापना 1987 में हुई थी।
इस कॉलेज की स्थापना 1987 में हुई थी।

9. शिक्षा ओ अनुसंधान, भुवनेश्वर
ये एक प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। यहां टल कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, लॉ, मैनेजमेंट, नर्सिंग, फार्मेसी जैसे 10 अलग-लाग डिपार्टमेंट्स हैं। यहां डेंटल कॉलेज से BDS और MDS कोर्सेज कर सकते हैं। यहां पीडियाट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री, ओरल पैथोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी, ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1996 में हुई थी।
यूनिवर्सिटी की स्थापना 1996 में हुई थी।

10. जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
JMI एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां आर्किटेक्चर एंड एकीस्टिक्स, लॉ, डेंटिस्ट्री, मैनेजमेंट स्टडीज, एजुकेशन, साइंसेज और ह्यूमैनिटीज एंड लैंग्वेजेस जैसे टोटल 11 फैकल्टीज हैं। सभी फैकल्टीज को मिलाकर यहां टोटल 48 डिपार्टमेंट्स में पढ़ाई होती है। यूनिवर्सिटी में कुल 86 मास्टर्स प्रोग्राम ऑफर किए जाते हैं। यहां फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज से BDS की पढ़ाई कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1920 में हुई थी।
यूनिवर्सिटी की स्थापना 1920 में हुई थी।

कोर्स और एडमिशन प्रोसेस : 12वीं के बाद NEET UG स्कोर के बेसिस पर BDS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

Leave a Reply