ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को गुरु पूर्णिमा पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वे विनोबा भावे नगर स्थित कबीरपंथी मठ ट्रस्ट के आश्रम पर पहुंचे। वही नांता स्थित सिद्धाश्रम मंदिर महादेव बाबा अमरधाम आश्रम पर पहुंचकर मौनी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि गुरु के श्रेष्ठ मूल्यों को अपने जीवन में धारण करें। उन मूल्यों पर चलकर जीवन को धन्य बनाएं। हमारे देश पर मुगलों और अंग्रेजों सहित अनेक आक्रमणकारी आए। उन्होंने इस देश की संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन हमारे आध्यात्मिक संस्कारों कारण भारत की संस्कृति अभी भी जीवित है। सनातन धर्म में गुरु और शिष्य की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। श्रेष्ठ गुरु के मार्गदर्शन से जीवन को धन्य किया जा सकता है। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री मठ मंदिरों में संतों गुरुओं से आशीर्वाद लेकर विकसित राजस्थान का आशीर्वाद ले रहे हैं। संतों के आशीर्वाद से राजस्थान उन्नति की ओर आगे बढ़ेगा। प्रदेश अग्रणी श्रेणी में शामिल होगा। इस विश्वास के साथ राजस्थान की सरकार काम कर रही है। उन्होंने इससे पहले आश्रम पर मौजूद संत प्रभाकर साहब को श्रीफल भेंटकर और माला पहनाकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।