whatsapp image 2024 07 23 at 123829 pm 1721718869 jh9LfY

चित्तौड़गढ़ विधानसभा के लगभग 85 से 90 गांव पहाड़ी-घाटा क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद भी मगरा विकास बोर्ड की योजनाओं से वंचित है। आज मंगलवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया। उन्होंने यह बात भी सामने रखी की साल 2016 और साल 2022 में भी सर्वे करवाया गया था लेकिन फिर भी कोई विकास कार्य नहीं हुए। इसका जवाब देते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने राजनीतिक द्वेषता के कारण उनके काम अटकने की बात कही। विधायक आक्या ने पंचायतीराज राज्यमंत्री से घाटा क्षेत्रों में आने वाले गांवों को मगरा विकास बोर्ड में शामिल करने का समय मांगा। इस पर मंत्री ओटाराम देवासी ने दो महीने में इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। काफी गांव अभी भी है योजनाओं से दूर चित्तौड़गढ़ निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा में घाटा क्षेत्रों के गांवों के विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने पंचायतीराज राज्य मंत्री से चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति और भदेसर में घाटा क्षेत्र में आने वाले गांवों की जानकारी मांगी। इस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि विधानसभा चित्तौड़गढ़ की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के मगरा क्षेत्र में आने वाले लगभग 85 से 90 गांव है, जिन्हें मगरा विकास बोर्ड की मगरा क्षेत्रीय विकास योजनाओं में जोड़ा जाना चाहिए, लेकिन वह अभी भी वंचित है। मगरा पहाड़ी क्षेत्र में आने वाले गांव में यह सभी गांव मगरा विकास बोर्ड के योजनाओं में अभी तक शामिल नहीं किया गया। इसका दुबारा सर्वे करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट जिला कलेक्टर द्वारा भेजी गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आपकी पंचायत को भी इसमें शामिल किया जाएगा। विधायक बोले – सर्वे होता है लेकिन विकास काम नहीं होते इस पर विधायक आक्या ने विधानसभा में कहा कि साल 2016 और साल 2022 में भी मगरा योजना के तहत यह सवाल उठाया था। मगरा योजना के तहत 83 गांव आते हैं, जिनका सर्वे उस समय भी हुआ और जिला कलेक्टर की रिपोर्ट भी मिल गई थी। साल 2022 में भी वापस सर्वे हुआ लेकिन मेरी विधानसभा वंचित रह गई। उन्होंने मंत्री ओटाराम देवासी को कहा कि दोनों साल रिपोर्ट तो आई लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस समय भी रिपोर्ट जिला कलेक्टर से प्राप्त हो गई है लेकिन इस बार एक समय अवधि मिल जाना चाहिए। इस पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि मगरा क्षेत्र में आने वाले आपके 83 गांव हैं। साल 2016 और साल 2022 में आपका क्वेश्चन लगा था लेकिन राजनीतिक द्वेषता के कारण यह बीच में ही अटक कर रह गया। आने वाले 2 महीने में इसका समाधान कर दिया जाएगा।

By

Leave a Reply

You missed