1 1721822856 a0G2dq

सीएम हेमंत सोरेन ने बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन किया। बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हुआ। वहीं, अजिंक्या नाइक ने MCA अध्यक्ष का चुनाव जीता।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

डिफेंस (DEFENCE)

1. INS त्रिपुट लॉन्च हुआ: 24 जुलाई को भारतीय नौसेना ने गोवा में नया जंगी जहाज INS त्रिपुट लॉन्च होने की घोषणा की। यह तलवार क्लास फ्रिगेट का 9वां स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है। इसका निर्माण कार्य 29 जनवरी 2021 को शुरू हुआ था।

INS त्रिपुट को अक्टूबर 2026 में नौसेना में शामिल किया जाएगा, तब तक इसके ट्रायल किए जाएंगे।
INS त्रिपुट को अक्टूबर 2026 में नौसेना में शामिल किया जाएगा, तब तक इसके ट्रायल किए जाएंगे।
  • इस जहाज का समुंद्र में डिस्प्लेसमेंट 3850 टन है।
  • इसकी लंबाई 409.5 फीट, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है।
  • ये जंगी जहाज समुंद्र में मैक्जिमम 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है।
  • INS त्रिपुट 18 अधिकारियों और 180 सैनिकों के साथ 30 दिन तक समुंद्र में रह सकता है।
  • इसमें 24 स्टील्थ-1 मीडियम रेंज की मिसाइलें तैनात हैं।
  • 8 इगला-1ई, 8 वर्टिकल लॉन्च एंटी-शिप मिसाइल क्लब, 8 वर्टिकल लॉन्ट एंटी-शिप और लैंड अटैक ब्रह्मोस मिसाइल भी मौजूद हैं।
  • इसमें एक 100 मिलीमीटर की ए-190ई नेवल गन लगी है।

नेशनल (NATIONAL)

2. बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास: 24 जुलाई को बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया। इस बिल के मुताबिक, अब पेपर लीक को सीरियस क्राइम माना जाएगा। विधानसभा से कानून पास होने के बाद पेपर लीक मामले के आरोपियों पर नॉन बेलेबल धाराएं लगाई जाएंगी।

whatsapp image 2024 07 24 at 21154 pm 11721811299 1721819225
  • राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह बिल राज्य में लागू हो जाएगा।
  • नए कानून में 3 से 10 साल की सजा और 10 लाख से 1 करोड़ तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
  • ये नियम राज्य सरकार की तरफ से आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में लागू होंगे।
  • इसके अलावा जो भी संस्था पेपर लीक में शामिल होगी उसे 4 साल के लिए ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।
  • नए नियम के मुताबिक अब पेपर लीक मामले की जांच भी डीएसपी रैंक के अधिकारी से कराई जाएगी।
  • नए कानून में इस बात का भी प्रावधान किया गया है कि मामले की जांच सरकार किसी भी जांच एजेंसी से करवा सकती है।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

3. वर्ल्ड पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 82वें पायदान पर: 24 जुलाई को हेनली एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत को 82वां स्थान मिला है।

पासपोर्ट रैंकिंग साल में दो बार जनवरी और जुलाई में जारी की जाती है।
पासपोर्ट रैंकिंग साल में दो बार जनवरी और जुलाई में जारी की जाती है।
  • इस लिस्ट के मुताबिक सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया में सबसे ताकतवर पासपोर्ट है।
  • इस साल जनवरी में जारी हुए इंडेक्स के मुकाबले भारत की रैंकिंग में 3 पायदान का इजाफा हुआ है।
  • भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है।
  • इस लिस्ट में पहला स्थान सिंगापुर के पासपोर्ट को मिला है, जिस पर 195 देशों में वीजा फ्री एंटी है।
  • दूसरे स्थान पर जापान के साथ फ्रांस, इटली, जर्मनी और स्पेन है जहां के पासपोर्ट से 192 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है।
  • 191 देशों में फ्री वीजा एंट्री के साथ ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, साउथ कोरिया और स्वीडन तीसरे स्थान पर रहे।
  • ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के डाटा के आधार पर जारी की गई है।
  • पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 100 है, यहां के नागरिक 33 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।
  • 10 महीनों से हमास के साथ युद्ध लड़ रहे इजराइल की पासपोर्ट रैंकिंग 18 है।
  • अफगानिस्तान का पासपोर्ट 103वीं रैंक के साथ दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट है।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

4. रांची में बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन हुआ: 24 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क में निर्मित बिलियन इंप्रेशन्स का उद्धाटन किया। बिलियन इंप्रेशन्स को टाटा स्टील ने बनाया है।

बिलियन इंप्रेशन्स के उद्धाटन के दौरान स्कूली बच्चों और टाटा ग्रुप के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
बिलियन इंप्रेशन्स के उद्धाटन के दौरान स्कूली बच्चों और टाटा ग्रुप के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
  • बिलियन इंप्रेशन्स दो अंगूठे के निशान है, जो एकता का प्रतीक है।
  • इस मूर्ति का उद्देश्य कला संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • बिलियन इंप्रेशन्स की तरह अन्य मूर्तियां देश के कई हिस्सों में स्थापित की गई।
  • दो अंगूठों की फिंगरप्रिंट वाली यह मूर्ति 11.5 मीटर (37.7 फीट) लंबी है।
  • बिलियन इंप्रेशन्स, नोशंस ऑफ इंडिया और टाटा स्टील की अंतरर्राष्ट्रीय डिजाइन प्रतियोगिता का विनर रहा था।

स्पोर्ट (SPORT)

5. अजिंक्या नाइक ने MCA अध्यक्ष का चुनाव जीता: 23 जुलाई को अजिंक्या नाइक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के नए अध्यक्ष बने। उन्होंने संजय नाइक को 107 वोटों से हराकर चुनाव जीता।

अजिंक्या नाइक MCA के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए।
अजिंक्या नाइक MCA के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए।
  • 37 साल के अजिंक्या नाइक को 221 वोट मिले।
  • संजय नाइक को महज 114 वोट ही मिल सके।
  • अजिंक्या और संजय दोनों MCA के मौजूदा पदाधिकारी थे।
  • जून 2024 में अमोल काले के निधन के बाद MCA अध्यक्ष पद खाली था।
  • अजिंक्या ने 2019 में MCA अपेक्स काउंसिल के सदस्य रूप में कार्यरत थे।
  • 2022 में उन्हें MCA के सचिव के रूप में चुना गया था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

24 जुलाई का इतिहास: 1991 में आज के ही दिन बतौर वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ने अपना पहला बजट पेश किया था। इस बजट को देश के इतिहास में गेम चेंजर माना जाता है। मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था के लिए LPG यानी लिबरलाइजेशन, प्राइवेटाइजेशन और ग्लोबलाइजेशन का मॉडल लेकर आए। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी में बदलाव कर इकोनॉमी को दुनिया के लिए खोल दिया गया। कस्टम ड्यूटी को 220% से घटाकर 150% किया गया। उस वक्त इकोनॉमी की हालत खराब थी।

मनमोहन सिंह ने 1991 के बजट के दौरान 18,650 शब्द बोले थे।
मनमोहन सिंह ने 1991 के बजट के दौरान 18,650 शब्द बोले थे।
  • 2000 में एस. विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनीं थीं।
  • 1999 में अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1969 में अपोलो 11 स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लौटा था।
  • 1932 में रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई थी।
  • 1870 में अमेरिका में रेल सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1823 में दास प्रथा को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया था।
  • 1793 में फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया था।
  • 1758 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन उत्तरी अमेरिका की पहली असेंबली वर्जीनिया हाउस ऑफ बर्जेसेज में शामिल हुए थे।
  • 1132 में एलीफ के रानफुल II और सिसिली के रोजर II के बीच नोसेरा की लड़ाई हुई थी।

Leave a Reply