THDC इंडिया लिमिटेड में नॉन एग्जीक्यूटिव के 50 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। ये पद मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल ऑफिशियल thdc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
संबंधित फील्ड में पीजी डिग्री, बीई, बीटेक, एम टेक, कार्य अनुभव जरूरी।
आयु सीमा :
- सीनियर मैनेजर : अधिकतम 48 साल
- मैनेजर ई – 5 ग्रेड : अधिकतम 45 साल
- डिप्टी मैनेजर ई – 4 ग्रेड : अधिकतम 40 साल
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर ई – 3 ग्रेड : अधिकतम 34 साल
- असिस्टेंट मैनेजर ई – 3 ग्रेड : अधिकतम 32 साल
फीस :
- जनरल, ओबीसी,ईडब्ल्यूएस : 600 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच, एक्स-सर्विसमैन और डिपार्टमेंट के कर्मचारी : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
- शॉर्ट लिस्टिंग
- इंटरव्यू
सैलरी :
- सीनियर मैनेजर : 90,000 -3%-2,40,000 रुपए प्रतिमाह।
- मैनेजर ई – 5 ग्रेड : 80,000-3%-2,20,000 रुपए प्रतिमाह।
- डिप्टी मैनेजर ई – 4 ग्रेड : 70,000- 3%-2,00,000 रुपए प्रतिमाह।
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर ई – 3 ग्रेड : 60,000-3%-1,80,000 रुपए प्रतिमाह।
- असिस्टेंट मैनेजर ई – 3 ग्रेड : 60,000-3%-1,80,000 रुपए प्रतिमाह।
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट thdc.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सब्मिट करें।
- फीस जमा करें।
- फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रखें।