असम का ‘मोइदम्स’ UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल हुआ। सांस्कृतिक संपत्तियों को लौटाने और संरक्षण के लिए भारत और अमेरिका को बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ। वहीं, बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
विविध (MISCELLANEOUS)
1. असम का ‘मोइदम्स’ UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल हुआ : असम के ‘मोइदम्स’ को शुक्रवार, 26 जुलाई को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल किया गया है। यह घोषणा UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के बैठक का 46वें सत्र के दौरान हुई है। पूर्वोत्तर से पहली बार किसी धरोहर ने इस सूची में जगह बनाई है।

- ‘मोइदम्स’ पिरामिड की तरह अनूठी टीलेनुमा संरचनाएं हैं।
- इनका इस्तेमाल ताई-अहोम वंश द्वारा अपने राजवंश के सदस्यों को उनकी प्रिय वस्तुओं के साथ दफनाने के लिए किया जाता था।
- चीन से आए ताई-अहोम राजवंश ने असम में मौजूद इस क्षेत्र पर लगभग 600 साल तक शासन किया था।
- UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के बैठक का 46वें सत्र का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र (IECC) में हो रहा है।
- यह बैठक 21 जुलाई से शुरू हुई था और 31 जुलाई तक चलेगी।
- विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, नगर विमानन मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, दल्ली सरकार और पर्यावरण मंत्रालय इसके आयोजन में शामिल है।
- संस्कृति मंत्रालय और उसका संबद्ध कार्यालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) इस वर्ष सत्र की मेजबानी करने वाली नोडल एजेंसियां हैं।
- UNESCO यानी संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन, यूनाइटेड नेशन्स की एक विशेष एजेंसी है।
- यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है।
- UNESCO का हेडक्वार्टर पेरिस में है और विश्व में इसके 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं।
- इसके 195 सदस्य देश और 9 संबद्ध सदस्य हैं।
- 16 नवंबर, 1945 को UNESCO की स्थापना की गई थी।
- UNESCO के जनरल कॉन्फ्रेंस का पहला सत्र साल 1946 में नवंबर-दिसंबर के दौरान पेरिस में आयोजित किया गया था।
एग्रीमेंट (AGREEMENT)
2. सांस्कृतिक संपत्तियों को लौटाने और संरक्षण के लिए भारत और अमेरिका को बीच द्विपक्षीय समझौता : भारत और अमेरिका ने आज, 26 जुलाई को सांस्कृतिक संपत्तियों को लौटाने और संरक्षण के लिए पहले द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते में चोरी की गई भारतीय प्राचीन वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोकना भी शामिल है।

- इस मौके पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।
- 2023 में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के दौरान, भारत को 262 प्राचीन वस्तुएं वापस की गई थीं।
- इसमें नटराज, हनुमान, ब्रह्मा-ब्राह्मणी, युगल, महिषासुर-मर्दिनी और नृत्य करते हुए गणेश की उत्कृष्ट आकृतियां शामिल हैं।
- आने वाले समय में अमेरिका से 297 पुरावशेष लाए जाएंगे।
- इस समझौते से चोरी हुई प्राचीन वस्तुओं की लौटाने की प्रक्रिया काफी सरल हो जाएगी।
नेशनल (NATIONAL)
3. JNPA के लिए 284.19 करोड़ रुपए की मंजूरी : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज, 26 जुलाई को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण यानी JNPA के लिए 284.19 करोड़ रुपए की मंजूरी दी। इससे बंदरगाह पर इंटीग्रेटेड एग्री-एक्सपोर्ट फैसिलिटी शुरू की जाएगी।

- यह सुविधा पीपीपी यानी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के जरिए विकसित की जाएगी।
- अब निर्यात किए जाने वाले कृषि उत्पादों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।
- इस सुविधा से गैर-बासमती चावल, मक्का, मसाले, प्याज और गेंहू के साथ ही मांस और समुद्री उत्पादों के एक्सपोर्टर्स को फायदा मिलेगा।
- बंदरगाह पर 1800 टन फ्रोजन स्टोर और 5800 टन कोल्ड स्टोरेज बढ़ेगी।
- अनाज और सूखे माल के लिए 12,000 टन वेयरहाउस कैपेसिटी भी बढे़गी।
निधन (OBITUARY)
4. बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन हुआ : 26 जुलाई को बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व मध्यप्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया। 67 वर्षीय झा लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

- उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था।
- प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री ली।
- 8 मई 2010 से 16 दिसंबर 2012 तक बीजेपी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष रहे।
- 2008 में पहली और 2014 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए।
- 2018 में प्रभात झा को बीजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

स्पोर्ट (SPORT)
5. ओलिंपिक इतिहास में पहली बार स्टेडियम के बाहर ओपनिंग सेरेमनी : 129 साल के ओलिंपिक इतिहास में ओपनिंग सेरेमनी पहली बार स्टेडियम के अंदर नहीं, बाहर होगी। 34वें ओलिंपिक गेम्स की सेरेमनी पेरिस की सीन नदी से शुरू होगी। सीन नदी पर नावों के सहारे 206 देश और एसोसिएशन के 10,500 एथलीट्स परेड करेंगे। भारत का दल 84 नंबर पर दिखाई देगा।

- फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई को रात 11 बजे से ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी।
- सीन नदी से शुरू होकर 6 किमी लंबी परेड ट्रोकेडारो गार्डन तक चलेगी।
- इसमें 10 हजार से ज्यादा एथलीट्स हिस्सा लेंगे।
- सभी एथलीट्स करीब 94 नावों में बैठकर सेरेमनी में शामिल होंगे।
- नावों में कैमरे लगे हैं, जिनसे परेड ऑफ नेशंस में हर देश के खिलाड़ियों को टीवी पर और ऑनलाइन देख सकेंगे।
- परेड में एथलीट्स सीन नदी पर नावों के सहारे शहर में घूमते हुए ट्रोकेडारो गार्डन पहुंचेंगे।
- ट्रोकेडारो गार्डन पर हीं ओपनिंग सेरेमनी का फाइनल शो होगा।
- 1896 में पहले ओलिंपिक से लेकर 2020 तक ओपनिंग सेरेमनी स्टेडियम के अंदर हुई।
- परेड ऑफ नेशंस में सबसे पहले ग्रीस होगा, क्योंकि 1896 में मॉडर्न ओलिंपिक गेम्स की शुरुआत ग्रीस यानी यूनान से ही हुई थी।
- इसलिए ग्रीस को हर ओलिंपिक परेड में सबसे पहले रखा जाता है।
- ग्रीस में ही 3000 साल पहले प्राचीन ओलिंपिक भी होते थे।
- ओलिंपिक परेड में 5 पोजिशन हर बार तय होती हैं, फर्स्ट, सेकेंड, लास्ट, सेकेंड लास्ट और थर्ड लास्ट।
- ग्रीस के बाद दूसरे नंबर पर ओलिंपिक की रेफ्यूजी टीम होती है।
- आखिरी स्थान मेजबान देश का होता है, यानी फ्रांस 206 नंबर पर आएगा।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
26 जुलाई का इतिहास : 1999 में आज के ही दिन भारतीय सेना ने टाइगर हिल, प्वाइंट 4875, प्वाइंट 5140 समेत सभी पहाड़ी चोटियों को पाकिस्तानी सेना के कब्जे से आजाद करा कर कारगिल युद्ध जीता था। हम आज के दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं। फरवरी 1999 में भारत और पाकिस्तान देशों के बीच ‘लाहौर डिक्लेरेशन’ नाम का समझौता हुआ, जिस पर दोनों ही देशों ने दस्तखत किए। इसके बावजूद, समझौते की अवमानना करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कारगिल में स्थित भारत की लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर घुसपैठ कर कब्जा कर लिया। भारतीय सैनिकों को इस घुसपैठ की खबर मई 1999 में लगी, जिसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय लॉन्च किया। मई 1999 से जुलाई 1999 तक ये ऑपरेशन जारी रहा। आखिरकार 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों को खदेड़ने में कामयाब हुई। इस तरह ऑपरेशन विजय सफल हुआ और कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया गया।

- 2008 में यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की थी।
- 2005 में आज ही के दिन नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण हुआ था।
- 1998 में आज ही के दिन महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया था।
- 1965 में आज के ही दिन मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्र हुआ था।
- 1876 में आज के ही दिन कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।