5 1739422901 qehtSQ

राजसमंद में तापमान के उतार-चढ़ाव का क्रम गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 11 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे रात्रि की सर्दी में भी बड़ी राहत मिली है। लगातार 2 दिनों से न्यूनतम तापमान के बढ़ने व आसमान के साफ होने से सर्दी से बड़ी राहत मिली है। वही आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री व हवा की गति भी सामान्य रूप से 5 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रहने की संभावना है। दोपहर के समय धूप के कारण लोगों ने गर्म कपड़ों से छुटकारा पाया। सर्दी कम होने व कोहरा नहीं होने से शहर की सड़कों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग 8 व राजसमंद-भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से देखी गई। वही बाजारों में सुबह जल्दी ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई।

By

Leave a Reply

You missed