1001575061 1720594139 wS86B5

टोंक जिले में बीते 24 घंटे में बारिश नहीं हुई। ऐसे में बुधवार सुबह तक बीसलपुर बांध का जलस्तर बढ़ा नहीं हैं। बल्कि बीसलपुर बांध का जल स्तर 24 घंटे में 2 सेमी घट गया है। दोपहर तक भी बीसलपुर बांध का जल स्तर बांध का जलस्तर 310.14 RL मीटर रह गया है। ऐसे में करीब 1 सप्ताह बाद बांध का जलस्तर कम हुआ है। इससे पहले बांध का जलस्तर बढ़ रहा था, मंगलवार को स्थिर रहा था और बुधवार को 2 सेमी गिर गया। उधर मंगलवार से बारिश नहीं होने से जिले में गर्मी और उमस से लोग परेशान है। धूप में तेजी होने से अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में 2 डिग्री बढ़कर 35 हो गया है। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। ज्ञात रहे कि जिले में इस सीजन में मानसून की सबसे तेज बारिश गुरुवार रात से शुक्रवार रात तक रुक रुक हुई थी। इसमें मालपुरा, देवली, पीपलू तहसील क्षेत्र के कई गांव टापू से बन गए थे। दो दिन बाद हालात काबू में आए। शनिवार को बारिश नहीं हुई। रविवार को भी दोपहर तक बारिश नहीं हुई। फिर रविवार शाम करीब 6 बजे मालपुरा, देवली, उनियारा, दूनी तहसील क्षेत्र में बारिश हुई। कही तेज तो कही हल्की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे बीसलपुर बांध में भी पानी की आवक हुई दो दिन बाद बांध का जलस्तर एक सेमी बढ़ा है। लेकिन सोमवार को इसका जलस्तर नहीं बढ़ा। मंगलवार और बुधवार को भी जलस्तर नहीं बढ़ा। अभी 3 बांधों की चली चादर
सिंचाई विभाग के अधीन जिले में 30 बांध है। इनमें से गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक हुई तेज बारिश के बाद 5 बांध ओवरफ्लो हो गए थे। सोमवार को इनमें से 3 बांधों की चादर चल रही हैं। सिंचाई विभाग के XEn अशोक जैन ने बताया कि शुक्रवार शाम से ही जिले के सहोदरा बांध, हालोलाव कलमंडा बांध, भावलपुर केरवालिया घारेड़ा सागर, ढीबरू सागर बांध की चादर चल रही थी। इनमें से सोमवार को घारेड़ा सागर, ढीबरू सागर की चादर बंद हो गई है।

Leave a Reply