चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार सुबह की शुरुआत भी तेज धूप और गर्मी से हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार से मौसम में फिर से बदलाव आ सकता है। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना भी जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
चित्तौड़गढ़ में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बुधवार दोपहर का तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि रात का तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी अधिकतम तापमान में हल्की 0.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई है।
चित्तौड़गढ़ में धूप अब बहुत ज्यादा छूटने लगी है। रात को भी गर्मी तेज होने लगी है। बुधवार को दोपहर के समय हल्के बादल भी छाए हुए थे। हालांकि गर्मी से तब भी राहत नहीं मिली। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आएगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार 13 मार्च गुरुवार से ही मौसम में बदलाव आ सकता है। 13 से 15 मार्च को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी होगी। हनुमान लगाया जा रहा है कि इसका असर चित्तौड़गढ़ में भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा 14 और 15 मार्च को भी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ बारिश भी होगी। जिसके कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।
