whatsapp image 2025 03 13 at 82758 am 1741840164 T2JTQg

अलवर जिले में होलिका दहन की तैयारी हो गई है। गुरुवार सुबह से होलिका पर महिलाओं का पूजन जारी है। अलवर शहर के बुध विहार डी ब्लॉक में मंदिर में पास मनाई जाने वाली होली इस बार खास है। यहां होलिका की झांकी सजाई गई है। जो मूर्ति मथुरा से मंगाई है। हाेलिका की गोद में प्रहलाद हैं। यह सबसे अधिक आकर्षक है। काफी लोग देखने भी पहुंचे हैं। बुध विहार के निवासी पंकज शर्मा ने बताया कि बुध विहार के डी ब्लॉक में हर साल से अलग होली का आयोजन होगा। इस बार होलिका माता की मूर्ति लगी है। जो मथुरा से मंगाई गई है। जिसे लगाने के बाद आमजन में उत्साह बढ़ा है। काफी लोग देखने आ रहे हैं। आगे भी इसी तरह होलिका दहन किया जाएगा। इस बार रात साढ़े 11 बजे होलिका दहन होगा। दिन में सुबह से महिलाएं होलिका पूजन करने आने लगी है। बाकी जगहों पर पहले की तरह दहन अलवर शहर में अन्य जगह शिवाजी पार्क, संजय नगर, हसन खां, स्कीम दो, स्कीम एक सहित अन्य कॉलोनियों में जगह-जगह पहले की तरह होलिका दहन होगा। एक डांडा गाड़ने के बाद आमजन उसमें गोबर के बनाए बिड़कुले डाल रहे हैं। कुछ लकड़ियां डालकर रात को हाेलिका दहन होगा। सब जगहों पर सुबह से भीड़ है। महिलाएं सुबह 8 बजे से होलिका पूजन पर आना शुरू हो गई है।

By

Leave a Reply