टोंक जिले में एक बार फिर मौसम बदल गया है और बादल छाये नजर आए है। साथ में हल्की हवा भी चली। इससे गुरुवार सुबह मौसम थोड़ा ठंडा सा महसूस हुआ, लेकिन सूर्योदय के बाद से ही धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ही धूप में तेजी आई।
इसके चलते लगातार तीसरे दिन धूप में तेजी से अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। इस तापमान के चलते लोगों को अब सर्दी का एहसास काफी कम हो रहा है। सुबह-शाम और रात के समय ही अब सर्दी का असर रह गया है। गुरुवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे में कोई अंतर नहीं आता दिखाई दे रहा है, न्यूनतम तापमान भी 24 घंटे में नहीं बढ़ा है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। ज्ञात रहे कि जिले में करीब 25 दिन पहले तापमान बढ़ने लगा तो लोगों को लगा कि अब गर्मी का मौसम आ गया है,लेकिन 10 दिन पहले अचानक मौसम बदला और फिर से शीतलहर चलने लगी। इससे फिर से दिन के समय भी सर्दी का एहसास होने लगा। फिर उसके 4 दिन पहले मौसम बदला और गर्मी बढ़ने लगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान में कोई अंतर नहीं आया, जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे रात के समय भी अब सर्दी पहले के मुकाबले कम महसूस हुई। आज भी लगातार अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा है।।
