शहर के रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर में फागोत्सव की धूम है।आज होली पर राधा कृष्ण मंदिर तलवंडी से बांके बिहारी मंदिर रंगबाड़ी धाम तक फाग उत्सव व विराट नगर संकीर्तन परिक्रमा निकाली गई। करीब 6 किलोमीटर की परिक्रमा में भक्त डीजे व बैंडबाजे की धुन पर नाचते गाते चले। भजन मंडलिया भी कीर्तन करते हुए निकली। विराट नगर संकीर्तन परिक्रमा का जगह जगह स्वागत हुआ। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सुबह तलवंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद नगर संकीर्तन में शामिल हुए। नगर संकीर्तन में मंत्री मदन दिलावर,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौजूद रहे। फूलो वर्षा की व पानी की बौछार की
परिक्रमा मार्ग पर 150 से अधिक स्वागत द्वार लगाए गए। जहां अलग अलग संस्थाओं व संगठनों ने भक्तो का फूलो की वर्षा कर स्वागत किया। वहीं पानी की बौछार की। नगर संकीर्तन में अलग अलग मंडलियों की झाकियां भी शामिल हुई। नगर संकीर्तन में घोड़े,ऊंट गाड़ी भी शामिल रहे। मंदिर पहुंचने पर आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।
