1001107464 1741890644 UXLFp3

पाली में गुरुवार रात को शुभ मुहूर्त में होली का दहन किया गया। इस दौरान सजे-धजे नन्हे बच्चों को होली दहन के दौरान मामा-काका ने गोद में उठाकर फेरे करवाए। उसके बाद युवा चंग, डीजे पर झूमते नजर आए। शहर सूरजपोल चौराहे पर गांवशाही होली का दहन किया गया। इसके साथ ही शहर के कई मोहल्लों में होली दहन के दौरान मोहल्लेवासियों की भीड़ रही। इस बार होली दहन का शुभ मुहूर्त गुरुवार रात 11 बजकर 21 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक रहा। ऐसे में शाम ढलने के बाद शहर के कई मोहल्लों में युवाओं की टोलियां चंग और डीजे पर बजने वाले फाग गीतों पर झूमते नजर आए। वही होली के चारों तरफ महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बनाई और होली को चुनरी ओढ़ाई। जिन बच्चों की ढूंढ होनी है, उनके परिजन बच्चे को दूल्हे की तरह सजाकर घर से गाजे बाजे के साथ होलिका दहन स्थल के लिए रवाना हुआ। कोई अपने लाडले को घोड़ी पर बिठाकर बैंडबाजा के साथ लेकर पहुंचा तो कोई ढोल की थाप पर डांस करते हुए अपने नन्हें राजकुमार को होलिका दहन स्थल लेकर पहुंचा। जहां महिलाओं ने विधि विधान से होलिका का पूजन किया। उसके बाद जैसे ही घड़ी में 11 बजकर 21 मिनट हुए। होली का दहन किया गया।
मामा-काका नन्हे मुन्ने बच्चों को अपनी गोद में उठाकर होली के फेरे करवाए। इस दौरान कई महिला-पुरूष होली की आग में गेहू सेंकते नजर आए। मान्यता है कि होली के फेरे नन्हे मुन्ने बच्चों को करवाने से बच्चों का बुरी नजर से बचाव होता है। आज धुलंडी की धूम
आज धुलंडी पर शहर सहित जिले भर में लोग होली खेली जा रही है। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए जा रहे तथा होली की शुभकामना देने का दौर जारी है। इसके साथ ही दोपहर बाद गांवशाही गैर शहर में निकाली जाएगी। तैनात रहा पुलिस जाप्ता
होली पर्व को लेकर शहर भर में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाप्ता जगह-जगह तैनात रहा। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ियों देर रात तक राउंड करती नजर आई।

By

Leave a Reply