मेहंदवास थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने जॉइंट कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 44.93 ग्राम शुद्ध स्मैक जब्त की है जिसकी बाजार कीमत 10 लाख बताई जा रही है। मेहंदवास थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि होली त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार को गश्त की जा रही है। इस दौरान एनएच 52 डारडा कट के पास टोंक की तरफ पैदल जाती एक महिला नजर आई। उसे पुलिस ने आवाज देकर रुकने के लिए कहा। महिला रुकने के बजाय हड़बड़ाकर और तेज गति से टोंक की तरफ चलने लगी। तभी महिला पुलिस जाप्ता की मदद से महिला को रुकवाया गया। उससे नाम-पता पूछा तो वह हड़बड़ा गई और सही जवाब नहीं दे पा रही थी। इस फिर महिला पुलिस ने उसकी चेकिंग की तो महिला के पास एक बैग था, उसमें सफेद पारदर्शी थैली में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला। उसकी जांच की तो वह स्मैक निकला जिसकी बाजार कीमत 10 लाख के करीब है। पुलिस ने उसे जब्त कर आरोपी महिला नसीम (32) मुख्त्यार निवासी अम्बिका कॉलोनी गैस गोदाम के पास धन्ना तलाई टोंक थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।