टोंक जिले में शनिवार को मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी मौसम साफ रहा । लोगों को ना ज्यादा गर्मी का एहसास हुआ ना ही कम हुआ। हालांकि सुबह के सहुआ। ठंडी हवा चलती रही,लेकिन समय बीतने के साथ ही थोड़ी धूप मे तेजी आई, लेकिन अधिकतम तापमान शुक्रवार की तरह 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान भी कल की तरह हीं 19 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सुबह में समय थोड़ी सर्दी का एहसास हुआ । फिर सूर्योदय के बाद से ही धीरे-धीरे समय बीतने के साथ ही धूप में थोड़ी तेजी बढ़ती गई है, लेकिन फिर भी शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को धूप में ज्यादा तेजी नहीं रही। इन दिनों दो-चार दिन में मौसम बदल रहा हैं। इससे तापमान तो कम ज्यादा हो रहा है, साथ ही मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही है, अस्पतालों सर्दी- जुकाम, दस्त आदि के मरीज आ रहे है। जिले में 4-5 दिन पहले मौसम बदला और गर्मी बढ़ने लगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे रात के समय भी सर्दी का एहसास पहले के मुकाबले कम हुआ। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे की तरह 19 डिग्री रहा।