1000083429 1742102366 jCwAOU

पिछले करीब 2 से 3 दिनों से प्रदेश के मौसम में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर आज से कम हो जाएगा। सुबह सीकर में मौसम साफ है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की माने तो अब तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 15.3 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार को आसमान में बादल भी छाए थे। मौसम एक्सपर्ट्स की मानें तो आज भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का रहेगा। इस दौरान जयपुर संभाग में कहीं कहीं पर बादल छा सकते हैं। कल से एक बार फिर मौसम ड्राई होना शुरू होगा।ऐसे में तापमान में गिरावट होगी। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। 16 मार्च से लेकर 19 मार्च तक सीकर में मौसम का कोई भी अलर्ट नहीं है।

By

Leave a Reply