पाली में तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने वृद्ध पशुपालक को टक्कर मार दी। गंभीर घायल वृद्ध को उपचार के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मॉर्च्युरी में बॉडी शिफ्ट करवाई।
जानकारी के अनुसार पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के मुखनपुरा निवासी 61 साल के नाथाराम पुत्र वागाराम देवासी शनिवार को पशु चराने के लिए निकले थे। शाम को वापस पशु लेकर घर लौट रहे थे। इस दौरान मुखनपुरा के निकट तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल वृद्ध को उपचार के लिए लोगों ने एम्बुलेंस से पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान नथाराम की मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाई है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और परिचित बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई करेगा।
